Inkhabar Hindi News

आनार का जूस पीने का सही समय क्या है?

आनार का जूस पीने का सही समय क्या है?

अनार खाना लोगों को बहुत पसंद होता है और इसका जूस भी फायदेमंद होता है। अनार खाने से एनीमिया नहीं होता और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।

अनार में विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, पोटैशियम, पॉलीफेनॉल्स और एलाजिक एसिड जैसे ज़रूरी तत्व होते हैं।

अनार की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में शाम के बाद इसका जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है।

आप अनार का जूस सुबह नाश्ते के साथ या दोपहर तक किसी भी समय पी सकते हैं।

रोज़ाना अनार का जूस पीने से शरीर में एनीमिया नहीं होगा। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखता है।

रोज़ाना अनार का जूस पीने से दिल भी स्वस्थ रहेगा। दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं होगी।

Read More