गाजर और अदरक का जूस साथ मे पीने से क्या होता है?
शरीर को स्वस्थ रखने में अलग-अलग सब्जियों और मसालों का जूस अहम भूमिका निभाता है। गाजर और अदरक का जूस इनमें से एक माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना गाजर और अदरक का जूस पीते हैं तो शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अदरक में विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, जिंजरोल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखता है।
अगर आप रोजाना अपनी डाइट में गाजर और अदरक का जूस शामिल करते हैं तो यह आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है। इनमें कैल्शियम होता है।
आजकल लोग तेजी से दिल की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आपको अपने दिल का ख्याल रखने के लिए गाजर और अदरक का जूस पीना चाहिए।
आज के समय में आंखों का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है और विटामिन-ए से भरपूर गाजर और अदरक का जूस आंखों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।