Inkhabar Hindi News

कैसा रहा अविका गौर का चाइल्ड आर्टिस्ट से फिल्मों तक का सफर?

टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर, जिन्हें लोग छोटी ‘आनंदी’ और ‘रोली’ के किरदार से घर-घर में पहचानते हैं.

अभिनेत्री अविका गौर का जन्म 30 जून 1997 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था.

अविका गौर ने साल 2007 में 'Ssshhhh...Koi Hai' नाम के टीवी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

बालिका वधू शो ने उनकी किस्मत बदल दी थी. इसमें एक्ट्रेस ने छोटी आनंदी की भूमिका निभाई थी.

अविका गौर ने साल 2011 में शुरू हुए सीरियल 'ससुराल सिमर का' में काम किया था. इस शो में एक्ट्रेस ने 'रोली' नाम का किरदार निभाया था.

अभिनेत्री 'लाडो' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं.

टीवी की दुनिया में पॉपुलर होने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2013 में 'Uyyala Jampala' फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डब्यू - तेलुगु के लिए SIIMA पुरस्कार जीता.

Read More