Inkhabar Hindi News

घर में लगाएं ये 5 शुभ पौधे, बदल सकती हैं किस्मत, बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बेहद पवित्र माना गया है. मान्यता है कि इन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति बनी रहती है.

घर में शुभ पौधे लगाने का महत्व

तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. यह पौधा घर का वातावरण शुद्ध करता है और सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है. रोज तुलसी की पूजा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है.

तुलसी का पौधा

बेल पत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि घर में बेल का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति और संतुलन बना रहता है.

बेल पत्र का पौधा

ब्रह्मा, तने में विष्णु और पत्तों में भगवान शिव का वास होता है. यह पेड़ आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

पीपल का पेड़

केले का पेड़ धार्मिक अनुष्ठानों में बेहद शुभ माना जाता है. पूजा-पाठ में भगवान विष्णु और गणेश को केला अर्पित किया जाता है. शुभ अवसरों पर केले के पत्तों का विशेष उपयोग होता है.

केले का पेड़

अशोक का पेड़ सुख, प्रेम और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे घर में लगाने से वातावरण शांत और खुशहाल बना रहता है.

अशोक का पेड़

Read More