
Sun- आत्मविश्वास या मान-सम्मान में कमी हो तो तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्घ्य दें या गेहूं, तांबा या लाल वस्त्र का दान करें
Moon- मानसिक अशांति या एकाग्रता की कमी हो तो चांदी के बर्तन में पानी पिए, मां की सेवा करें और चावल, दूध, चांदी या सफेद मोती दान करें
Mars- साहस की कमी या क्रोध अधिक आता है तो सुंदरकांड का पाठ और हनुमान जी की पूजा करें, मसूर की दाल, गुड़ या तांबे की वस्तुओं का दान करें
Mercury- निर्णय लेने में परेशानी या व्यापार में नुकसान हो तो गाय को हरी घास या पालक खिलाएं, हरी मूंग की दाल या हरे वस्त्र का दान करें
Jupiter- शिक्षा, विवाह या करियर में बाधा हो तो विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, केले के पेड की पूजा करें, पीली वस्तुएं दान करें
Venus- धन-दौलत और भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी हो तो मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं, सफेद वस्त्र, इत्र, या घी का दान करें
Saturn- कार्य में रुकावटें, आलस या आर्थिक तंगी हो तो जरूरतमंदों की मदद करें, शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाए या काले वस्त्र-तिल का दान करें
Rahu-Ketu: मानसिक भ्रम या अचानक समस्याएं आती हो तो कुत्ते को भोजन कराए. बहते पानी में नारियल बहाएं और योग-मेडिटेशन करें.