Inkhabar Hindi News

PICS: तरुण ताहिलियानी के पिंक लहंगे में अप्सरा लगीं अंशुला कपूर

अंशुला ने अपने लहंगे को अपनी दिवंगत मां मोना कपूर के 42 साल पुराने गोल्डन वर्क वाले जरदोजी के दुपट्टे से स्टाइल किया था

अंशुलाने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जब मैं दुल्हन बनी, तो मैं अपने साथ सिर्फ एक ही चीज ले जाना चाहती थी - मेरी मां का 42 साल पुराना सोने के कपड़े और जरदोजी का दुपट्टा. बाकी सब कुछ उसी के इर्द-गिर्द बुना गया था

तरुण ताहिलियानी, मोहित राय और रुचि कृष्णा ने आउटफिट को डिफ्रेंट लुक देने के लिए  एंटीक गोल्ड पैनल, चौड़ी गुलाबी और गोल्डन बॉर्डर लगाए थे

लहंगे में जटिल कशिदा कढ़ाई, समृद्ध ज़री, बंधानी घरचोला दुपट्टा और पंजाबी बैकग्राउंड का ध्यान रखते हुए फुलकारी बॉर्डर दिया

लंहगे में एंटीक रोज़, ब्लश पिंक और म्यूटेड गोल्ड के रोमांटिक कलर्स एक रॉयल और लग्जरी लुक क्रिएट कर रहे थे

लहंगे के ब्लाउज पर भी खूबसूरत कढ़ाई थी और गले को स्वीटहार्ट नेकलाइन स्टाइलिंग दी थी जो लहंगे को स्पेशल कॉम्पलीमेंट कर रहा था

लहंगे के सात अंशुला ने मल्टीलेयर्ड पोल्की और पन्ना का हार पहना हुआ था जिसमें एक अट्रैक्टिव चोकर और हार भी अलग से एड था

मैचिंग स्टेटमेंट इयररिंग्स, एक क्लासिक मांग टीका, कई चूड़ियां, अंगूठियां, कमरबंद और कलीरों को पहनकर अंशुला किसी रॉयल ब्राइड जैसी लग रहीं थीं

Read More