रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में नजर आ रही एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों सुर्खियों में हैं.
हालांकि, हम उनके शो या पर्सनल लाइफ पर नहीं, बल्कि उनके स्टाइलिश फैशन सेंस पर फोकस करेंगे.
अगर आप किसी पार्टी, शादी या खास इवेंट के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं, तो आकांक्षा चमोला के ये शानदार पार्टी लुक्स जरूर देखें.
आकांक्षा हाई स्लिट वाली ऑरेंज हॉल्टर नेक ड्रेस में बहुत स्टनिंग लग रही हैं. अगर आप नाइट पार्टी में बोल्ड और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो इस ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं.
आकांक्षा ब्लैक फ्रंट-ओपन हॉल्टर नेक ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं. यह रिवीलिंग ड्रेस नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगी.
अगर आप हॉट और ग्लैम दिखना चाहती हैं, तो आप आकांक्षा की तरह शॉर्ट मिनी ड्रेस भी पहन सकती हैं. यह ब्लैक-ब्राउन ड्रेस फुल पार्टी वाइब्स देती है.
अगर आप फेयरी टेल जैसा लुक चाहती हैं, तो आकांक्षा की तरह सिल्वर गाउन ड्रेस चुनें. उन्होंने नेट फ्रंट वाली हॉल्टर नेक ड्रेस पहनी थी.
आकांक्षा ने हॉल्टर ब्लाउज और धोती-स्टाइल बॉटम के साथ फ्यूशिया पिंक सैटिन ड्रेस पहनी थी. अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो यह लुक परफेक्ट हो सकता है.
आकांक्षा चमोला ने ब्राउन लेदर ड्रेस पहनी थी, जो हॉट लग रही थी. अगर आप सैटिन या नॉर्मल ड्रेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो लेदर ड्रेस ट्राई करें.