✕
ऐश्वर्या राय का कान्स समारोह में दिखा बॉस लेडी लुक
Kamesh-dwivedi
May 24, 2026
May 24, 2026
Kamesh-dwivedi
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन छाई हुई हैं. उनका व्हाइट ड्रेस में बॉसी लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान फिल्म महोत्सव 2026 के समापन समारोह में अपने अनोखे पहनावे से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
न्होंने फेदर और लेस की कढ़ाई वाले सफेद पैंटसूट में एक बोल्ड फैशन स्टेटमेंट दिया.
अभिनेत्री ने रत्नों से सजे लैपल वाला स्टाइलिश ब्लेजर पहना था, जिसे पंखों वाले बोआ ने और आकर्षक बना दिया.
उन्होंने इस लुक को खूबसूरत लेस और चमकदार डिटेलिंग वाले ट्राउजर के साथ पूरा किया.
आपको बता दें कि यह खास आउटफिट चीनी डिजाइनर Cheney Chan ने डिजाइन किया था.
इस साल अपनी पहली उपस्थिति में, उन्होंने भारतीय डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए गए चमकदार नीले रंग के गाउन में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.
Read More
Disneyland में बेटे रेयांश के साथ श्वेता तिवारी ने की मस्ती
भूलकर भी न करें इन सब्जियों और फलों को fridge में रखने की गलती
अगले दो दिनों में कहां-कहां होगी बारिश?
गर्मियों में कैसे रखें त्वचा का ख्याल?