ट्रेंड नहीं, टाइमलेस खूबसूरती है एक्ट्रेस आंचल सिंह का ब्राइडल लुक
Shristi-s
Jul 21, 2026
Jul 21, 2026
Shristi-s
ट्रेंड नहीं, टाइमलेस खूबसूरती है एक्ट्रेस आंचल सिंह का ब्राइडल लुक
आंचल सिंह ने अपनी शादी के लिए रिच और क्लासिक रेड कलर का लहंगा चुना. उनका यह ब्राइडल लुक सादगी, शाही अंदाज और पारंपरिक खूबसूरती का बेहतरीन मेल नजर आया.
आंचल सिंह ने बताया कि उनकी मां हमेशा उन्हें लाल रंग के जोड़े में देखना चाहती थीं.
यही वजह है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए उसी क्लासिक लाल रंग को चुना, जो उनके दिल के बेहद करीब था.
एक्ट्रेस आचंल सिंह ने अपने ब्राइडल आउटफिट को खास बनाने के लिए कई बदलाव किए.
एम्ब्रॉयडरी के रंगों से लेकर बॉर्डर, मोटिफ और दुपट्टे तक हर छोटी-बड़ी डिटेल पर खास ध्यान दिया गया.
आंचल ने अपने ब्राइडल लुक के साथ पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी पहनी, जिसने उनके पूरे लुक में रॉयल और क्लासिक टच जोड़ दिया. गोल्ड ज्वेलरी ने उनके अंदाज को और भी खास बना दिया.
एक्ट्रेस आंचल सिंह ने अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया और ताजे फूलों से सजाया. छोटी बिंदी और हल्के मेकअप ने उनके लुक को एलिगेंट और टाइमलेस बनाया.
एक्ट्रेस आंचल सिंह का कहना है कि वह ऐसा ब्राइडल लुक चाहती थीं जो सिर्फ एक सीजन के लिए ट्रेंड न बने, बल्कि सालों बाद भी उतना ही खूबसूरत और यादगार लगे.
आंचल सिंह और मोहित चावला ने मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी भरे अंदाज में शादी की.