Inkhabar Hindi News

कंगाली से स्टारडम तक: Aamna Sharif का छलका दर्द

एकता कपूर के शो 'कहीं तो होगा','होंगे जुदा ना हम' जैसे टीवी शो का हिस्सा रह चुकी आमना शरीफ ने साल 2020 में टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में अहम भूमिका निभाई थी

महज 15 साल की उम्र से शोबिज में काम करने के बाद आमना शरीफ ने बेहद कम में इंडस्ट्री में नाम कमा लिया है

लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री का सफर आसान नहीं था, फिर भी चैलेंजेस को डील करते हुए नेम, फेम, मनी और एक खूबसूरत घर बना लिया

हॉटरफ्लाई के दिए इंटरव्यू में आमना शरीफ बताती हैं कि कैसे 10 साल की उम्र में पिता के जाने के बाद मुश्किलों ने घेर लिया था

इसलिए बचपन में ही जिम्मेदारियां समझ आ गई और जब कमाने का समय आया तो खूब मेहनत करके एक-एक सपना पूरा किया

पहले ड्रीम कार ली, बांद्रा जैसे पॉश इलाके में घर भी ले लिया, जबकि पिता के देहांत के बाद घर में एक पैसा नहीं था

तब मां भी बीमार हो गईं, एक वक्त के खाने के लिए भी पैसे नहीं थे. फिर भी पोर्टफोलियो बनाने के लिए मां से जबरदस्ती पैसे ले लिए

आमना बताती हैं कि महज 20 साल की उम्र में घर खरीद लिया था. उस समय मां को काफी गर्व हुआ और वो खुशी से रो पड़ीं थीं

Read More