
रितेश देशमुख रितेश देशमुख के पिता स्वर्गीय विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं जबकिभाई अमित और धीरज देशमुख भी राजनीति में एक्टिव हैं
भूमि पेडनेकर भूमि के पिता स्वर्गीय सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र के जाने-माने राजनेता और राज्य के गृह एवं श्रम मंत्री के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं
आयुष शर्मा आयुष का परिवार हिमाचल प्रदेश की राजनीति में काफी एक्टिव है और पिता अनिल शर्मा हिमाचल के एक प्रमुख राजनेता हैं
शरवरी वाघ एक्ट्रेस शरवरी वाघ के दादा कोई और नहीं बल्कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेता मनोहर जोशी थे
नेहा शर्मा एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा बिहार के कद्दावर राजनेता हैं जो राजनीति में एक मजबूत हस्ती माने जाते हैं
अरुणोदय सिंह एक्टर अरुणोदय सिंह के पिता अजय अरुण सिंह मध्य प्रदेश के राजनेता हैं जो मंत्री भी रह चुके हैं और दादा स्वर्गीय अर्जुन सिंह केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं
संजय दत्त बॉलीवुड के मुन्ना भाई उर्फ संजय दत्त के पिता सुनील दत्त संसद सदस्य (MP) और केंद्रीय मंत्री भी रहे थे
सोनाक्षी सिन्हा दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं जो लोकसभा सांसद और कई मंत्री पदों पर देश की सेवा कर चुके हैं
प्रतीक बब्बर एक्टर प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर देश के जाने-माने नेता हैं जो कई बार सांसद (MP) रह चुके हैं