
हल्के भुने हुए मखानों को दूध में इलायची, बादाम और काजू के साथ गाढ़ा होने तक खीर को पकाया जाता है जो क्रीमी खीर बहुत ही पौष्टिक होती है
भीगे हुए साबूदाने, मूंगफली और हल्के मसालों से बनी यह खिचड़ी मिनटों में तैयार हो जाती है. यह पेट के लिए हल्की और दिनभर एनर्जी बनाए रखती है
उबले हुए आलू, देसी घी, सेंधा नमक, जीरा, हरी मिर्च और टमाटर से बनी यह चटपटी सब्जी व्रत का स्वाद दोगुनी कर देती है
दही से बनी मीठी लस्सी या भुने जीरे वाली नमकीन छाछ (सेंधा नमक के साथ) पीने से पेट को ठंडक मिलती है और एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती
देसी घी, चीनी और सूखे मेवों के साथ बना सिंघाड़े के आटे का हलवा मुंह में जाते ही घुल जाता है जो हैवी और ताकत देने वाला होता है
भीगे साबूदाने, उबले आलू और पिसी हुई भुनी मूंगफली को मिलाकर साबूदाना टिक्की बनाई जाती है जो क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है
उबले आलू मैश करके गुंथे गए कुट्टू के आटे की गरमा-गरम पूरियां, व्रत वाले आलू की सब्जी के साथ बहुत ही लाजवाब लगती हैं
साबूदाना, दूध और मेवों को धीमी आंच पर पकाकर बनाई गई यह खीर बेहद स्वादिष्ट और क्रीमी होती है