Inkhabar Hindi News

सितंबर में भूलकर भी न जाएं इन 7 जगहों पर, वरना पड़ जाएगा पछताना!

केरल केरल के खूबसूरत वादियों वाले वायनाड और कार्डामम हिल्स सितंबर में बारिश के कारण सुरक्षित नहीं होते. लैंडस्लाइड के हाई-रिस्क जोन और झरनों वाले इलाकों में सैलानियों के जाने पर रोक रहती है

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के हसीन सह्याद्री की पहाड़ियों पर फिसलन भरे रास्तों और अचानक आने वाली बाढ़ के खतरे को देखते हुए कई लोकप्रिय ट्रेल्स, किलों और पहाड़ी रास्तों पर अस्थायी पाबंदियां लगा दी जाती हैं

मणिपुर मणिपुर में जारी स्थानीय तनाव और सुरक्षा मामलों के चलते इंटरनेशनल फॉरेन ऑफिस ने इसे 'डू नॉट ट्रेवल' यानी यात्रा न करने की लिस्ट में रखा है और पर्यटकों को वहां न जाने की सलाह दी है

हिमाचल और उत्तराखंड  किन्नौर, लाहुल और उत्तरकाशी जैसी जगहों पर लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों से अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं, जिससे पहाड़ी रास्तों और दर्रों पर हाईवे जाम होने की घटनाएं आम हो गई हैं

गोवा सितंबर में गोवा में समंदर की लहरें और भारी बारिश की वजह से बीच की एक्टिविटीज और वाटर स्पोर्ट्स पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं, साथ ही तटीय इलाकों में वाटर-लॉगिंग ने परेशानी बढ़ा दी है

सिक्किम सिक्किम का तीस्ता नदी बेसिन इलाका फ्लैश फ्लड यानी अचानक आने वाली बाढ़ और कीचड़ के बहाव के कारण मुख्य सड़कें और पहाड़ी मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं, जिससे सफर खतरनाक हो गया है

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे सीमावर्ती जिलों और फ्रंटियर सेक्टरों को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह 'नो-गो जोन' घोषित किया है जहां के संवेदनशील इलाकों में सख्त सुरक्षा बंदोबस्त और यात्रा पाबंदियां लागू हैं

Read More