गर्मी में फूड पॉइजनिंग दूषित खाना या बासी खाना खाने से हो सकती है

Inkhabar Hindi News

सब्जी या बर्तनों को धोने के लिए गंदे पानी का इस्तेमाल किया गया हो तो भी खाने में दूषित तत्व चले जाते हैं

लंबे समय से पानी की टंकी की साफ-सफाई न हुई हो और आप उसी पानी से खाना बना लें तो भी फूड पॉइजनिंग हो सकती है

खाने के सामान को ढक कर न रखें तो गंदी मक्खी या हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खाने में जाने से भी पेट खराब हो सकता है

जब भी खाना खाएं तो पहले हाथ साबुन से ठीक तरह से साफ करें. कई बार हाथों में चिपके गंदे जीवाणु भी फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं

मार्केट में मिलने वाले खाद्य पादार्थ भी गंदे पानी और गंदी हवा के संपर्क में आ जाते हैं, जिसे खाने पर बीमारी हो सकती है

फलों और सब्जियों पर केमिकल पेस्टिसाइड लगे होते हैं, जिसे धोकर न खाएं तो उल्टी, दस्त या गंभीर पेट के रोग की संभावना रहती है

सावधानी- जितना हो सके बाजार का खाना खाने से बचें, घर पर साफ पानी का यूज करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें फल-सब्जियों को धोकर खाएं और खाने की तमाम चीजों को एक साथ मिलाकर न खाएं.

Read More