Inkhabar Hindi News

1990 का ₹1 करोड़ आज कितना रह गया? जानें महंगाई ने आपकी दौलत की वैल्यू कैसे बदल दी

1990 का ₹1 करोड़ आज कितना रह गया? जानें महंगाई ने आपकी दौलत की वैल्यू कैसे बदल दी

महंगाई की वजह से पिछले कुछ सालों में रुपये की वैल्यू और खरीदने की क्षमता लगातार कम हुई है.

आइए 1990 में ₹1 करोड़ की वैल्यू और आज उसकी वैल्यू के बीच का अंतर समझते हैं.

1990 में ₹1 करोड़ की खरीदने की क्षमता आज की तुलना में कहीं ज्यादा थी.

इस बदलाव का मुख्य कारण पिछले 35 सालों में आई महंगाई है.

इस दौरान जमीन, सोना, शिक्षा और हेल्थकेयर की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.

1990 में सोने की कीमत लगभग ₹3,200 प्रति ग्राम थी. इसका मतलब है कि ₹1 करोड़ में लगभग 31 किलोग्राम सोना खरीदा जा सकता था.

आज सोने की कीमत लगभग ₹1,50,000 प्रति ग्राम है. ₹1 करोड़ में आप सिर्फ 645 ग्राम सोना खरीद सकते हैं, जबकि 1990 में आप 31 किलोग्राम सोना खरीद सकते थे.

1990 में चांदी की कीमत ₹6,500 प्रति किलोग्राम थी इस तरह ₹1 करोड़ में लगभग 1,550 किलोग्राम चांदी खरीदी जा सकती थी. आज चांदी की कीमत लगभग ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम है जिसका मतलब है कि ₹1 करोड़ में सिर्फ 36 किलोग्राम चांदी खरीदी जा सकती है.

1990 में मारुति 800 की कीमत लगभग ₹1,35,000 थी. इसलिए ₹1 करोड़ में ऐसी लगभग 75 कारें खरीदी जा सकती थीं.

आज हुंडई क्रेटा की कीमत लगभग ₹15,00,000 है जिसका मतलब है कि ₹1 करोड़ में सिर्फ 6 कारें खरीदी जा सकती हैं.

Read More