Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: देश के कई हिस्सों में मार्च का पहला सप्ताह समाप्त होते ही मौसम ने अचानक करवट लेनी शुरू कर दी है. कई जगहों पर दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास करा दिया है. उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में जल्द ही हीटवेव के एंट्री के संकेत मिल रहे हैं, जबकि राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. जिस तरह मौसम का मिजाज बदल रहा है और तापमान में इजाफा हो रहा है, उससे लगता है कि मार्च में ही रिकॉर्डतोड़ गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 9, 10 और 11 मार्च को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से पर्वतीय हिस्सों पर बर्फबारी और हल्की से मध्यम बारिश रुक-रुक कर जारी रहेगी, लेकिन इससे बढ़ती गर्मी पर कोई खास असर नजर नहीं आएगा. उधर, मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी इजाफा होगा. मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एंट्री साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव का असर भी नजर आएगा. इसके चलते तटीय हिस्सों सोमवार (09 मार्च, 2026) को तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट है. सोमवार (09 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है. सोमवार (09 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.