Today Weather LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम
Today Weather LIVE Updates: पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस शुक्रवार को एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में अगले 4 दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी और मौसम काफी बदलेगा.
Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: मार्च का पहला सप्ताह पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुआ कि गर्मी ने लोगों ने मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं. दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल सुबह और शाम को हल्की ठंड, जबकि दिन में तेज धूप और गर्मी पड़ने लगी है. वहीं, मार्च 2026 के शुरुआती दिनों में ही कई राज्यों में तेजी से तापमान में इजाफा हो रहा है. खासतौर से राजस्थान और गुजरात में पारा तेजी से चढ़ा है दोनों राज्यों के 25 से अधिक शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है. अकेले राजस्थान में 15 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है. राजस्थान के भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा समेत कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो हफ्तों के दौरान यानी मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी में और तेजी से इजाफा होगा. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्वतीय हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी शुरू होगी. यह सिलसिला अगले 4 दिन तक रुक-रुक कर जारी रहेगा. अगले 12 घंटे में एक बार फिर से यानी 8 मार्च को उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं पड़ेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी. शनिवार (07 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है. शनिवार (07 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.
Today Weather LIVE Updates: पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस शुक्रवार को एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में अगले 4 दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी और मौसम काफी बदलेगा.
Today Weather LIVE Updates: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में 7 से 11 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की ठंड बढ़ सकती है, लेकिन बाकी हिस्सों में गर्मी महसूस होगी.
Today Weather LIVE Updates: आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार (6 मार्च, 2026) से ही पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो चुका है, जिसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों पर शनिवार को रहेगा, जिससे बारिश एवं बर्फबारी होने की बड़ी संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले 7 से 11 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस बारिश और बर्फबारी उत्तर भारत के मौसम का कोई असर नहीं पड़ेगा.
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 11 मार्च के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड में 8 से 11 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जताई गई है.
Today Weather LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदला है. घाटी में अधिकांश भागों पर न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे मौसम सामान्य है, लेकिन रात और सुबह काफी सर्दी महसूस की जा रही है.
Today Weather LIVE Updates: उत्तराखंड के केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत कई स्थानों पर बर्फबारी जारी है, जिससे न्यूनतम तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाएगा.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का एहसास तेज होगा. अगले 2 दिन तक न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. उत्तर भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है. राजस्थान में तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार तक चला गया है. यहां जानें अपने शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान.
शहर अधिकतम तापमान (7 मार्च) न्यूनतम तापमान (7 मार्च) दिल्ली 35 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस मुंबई 34 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस कोलकाता 33 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस चेन्नई 34 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस लखनऊ 34 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस पटना 34 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस रांची 31 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस भोपाल 34 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस जयपुर 38 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस शिमला 24 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस नैनीताल 26 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियसToday Weather LIVE Updates: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार (7 मार्च, 2026) को सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली, लेकिन हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा और तेज धूप महसूस होगी.