Live

Today Weather Updates: अगले एक सप्ताह में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव,  नोट करें कहां-कहां होगी बारिश-कहां रहेगा मौसम साफ

Updated: February 27, 2026 06:37:34 AM IST
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. गुरुवार (26 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. सुबह और रात को हल्की ठंड और दिन में तेज धूप ने इशारा कर दिया है कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और भी ज्यादा खराब होगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि फरवरी में गर्मी का यह हाल हैै तो मई-जून में लोगों की हालत पस्त होने वाली है. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, मेवात और सोनीपत) की बात करें तो  गर्मी ने फरवरी महीने में ही लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं. बुधवार (25 फरवरी, 2026) को फरवरी महीने में अधिकतम तापमान चौथी बार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. दिल्ली में फिलहाल दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहता है, लेकिन सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है. वहीं दिल्ली में दिन में धूप और गर्मी लोगों की टेंशन ब़ढ़ा देती है. घरों में लोग पंखा चलाने के लिए मजबूर हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी और 2 से 3 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हल्की बारिश और ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों बारिश हो सकती है. गुरुवार  (26 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. गुरुवार (26 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Live Updates

12:02 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: तमिलनाडु के किन-किन शहरों में होगी बारिश?

Today Weather LIVE Updates: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और आसपास के कई जिलों में 1 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन उसके अवशेष प्रभाव और समुद्र से आ रही नमी के कारण मौसम में अस्थिरता बनी हुई है.इसके चलते दक्षिणी तमिलनाडु और उत्तरी जिलों के कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.  

10:56 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: यहां देखें देश के बड़े शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और पटना समेत देश के बड़े शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगा है. यहां देखें देश के बड़े शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान. 

आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान

शहर अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान  दिल्ली 29 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस मुंबई 28 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस कोलकाता 30 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस चेन्नई 31 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस लखनऊ 29 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस पटना 29 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस रांची 27 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस भोपाल 31 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस जयपुर 30 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस शिमला 18 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस नैनीताल 20 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस

10:25 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: यूपी के 15 से अधिक जिलों में बढ़ी गर्मी, लखनऊ में 14 पहुंचा न्यूनतम पारा

Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर, मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, मथुरा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर में गर्मी में इजाफा होगा. तेज धूप से भी लोगों को परेशानी होगी. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.  

09:47 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates:  दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर हुआ कम, बढ़ी गर्मी

Today Weather LIVE Updates:  बदलते मौसम के बीच दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है और तेजी से गर्मी बढ़ रही है. सुबह-शाम पड़ने वाली गुलाबी ठंड भी अब विदा होने लगी है. दिन में तेज धूप से लोगों को परेशानी होने लगी है. 

09:28 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में कोहरे का अलर्ट

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना .

09:28 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: वीकेंड पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में होगी हल्की बारिश

Today Weather LIVE Updates:  मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

09:02 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

09:02 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: अगले सप्ताह से बढ़ेगा महाराष्ट्र में तापमान

Today Weather LIVE Updates: महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 6 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

08:43 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है उत्तर पश्चिम भारत में तापमान

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस हफ्ते उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है.

08:43 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान

Today Weather LIVE Updates:  अगले 7 दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. यह अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है.

06:58 (IST) 26 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: कर्नाटक और तेलंगाना में आज बारिश का अलर्ट जारी

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 फरवरी को उत्तर अंदरूनी कर्नाटक में और 26 फरवरी को ही तेलंगाना में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.