Today Weather LIVE Updates: पहाड़ों इलाकों में वीकेंड पर होगी बारिश
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.
Aaj Ka Mausam LIVE Upadtes | Today weather LIVE Updates | Delhi Weather LIVE: मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है. देश के कई राज्यों से ठंड तेजी से विदाई की ओर बढ़ रही है और धीरे-धीरे गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है. उत्तर भारत में सिर्फ सुबह और रात को ही ठंड हो रही जबकि दिन में तेज धूप से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. इस बीच जहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पहाड़ों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा IMD ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से अगले 3 दिन तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश चेतावनी भी जारी की है. इसका मतलब ठंड की विदाई और गर्मी के आगमन के बीच कई राज्यों में बारिश, कोहरा और हल्की ठंड अभी बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (24 फरवरी, 2026) को कई जगहों पर सुबह के दौरान कहीं घना और कहीं कम विजिबिलिटी वाला कोहरा छाया हुआ है. वहीं, देश के 12 राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र) में बारिश हो सकती है. मंगलवार (24 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. मंगलवार (24 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया में गर्मियों में इजाफा होने के आसार हैं.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Today Weather LIVE Updates: पूर्वी यूपी के कई जिलों में गर्मी बढ़ेगी. गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में दिन के दौरान तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड में 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक बारिश की चेतावनी है. नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी और अल्मोड़ा में बारिश का अलर्ट है. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी.
Today Weather LIVE Updates: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी 26 फरवरी से 28 फरवरी के दौरान बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से शिमला, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति में बारिश का अलर्ट है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में मंगलवार (24 फरवरी, 2026) को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. दिन के दौरान बिहार के ज्यादातर जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में इजाफा हो रहा है. यहां देखें अपने शहरों का ताजा तापमान
शहर अधिकतम तापमान (24 फरवरी) न्यूनतम तापमान (फरवरी) दिल्ली 30 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस मुंबई 31 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस कोलकाता 31 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस चेन्नई 29 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस लखनऊ 28 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस पटना 29 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस रांची 27 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस भोपाल 29 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस जयपुर 28 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस शिमला 18 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस नैनीताल 19 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री सेल्सियसToday Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व आंधी-तूफान की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 24, 25 और 26 फरवरी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश हो सकती है. इसके चलते कई जगहों पर लोगों को परेशानी पेश आ सकती है.
Today Weather LIVE Updates: दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी 24 फरवरी 2026 को आसमान ज्यादातर इलाकों में साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 के बीच आसपास रहने का अनुमान है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, ठंड की विदाई धीरे-धीरे होगी. आगामी 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (24 फरवरी, 2026) को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल,झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुबह लोगों को दिक्कत भी हो रही है. वहीं देश के कुछ राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे लोगों को सुबह और शाम को वाहन चलाने में दिक्कत हो सकती है.