Live

Today Weather Live Updates: कहां-कहां बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में पड़ेगी तेज धूप; जानें अपने यहां का हाल

Updated: February 20, 2026 03:59:42 PM IST
उत्तर भारत में मौसम करवट ले चुका है. गर्मी के साथ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: ठंड की विदाई और गर्मी की आहट के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. उत्तर भारत में तेजी से गर्मी बढ़ रही है. सुबह और रात को ठंड जबकि दिन में तेज धूप से मौसम बिल्कुल अलग ही रूप में नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर उत्तर और दक्षिण भारत में साफ नजर आ रहा है. इसके असर से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का आलम यह है कि दिन के साथ-साथ रात में भी धीमी गति से पंखा चलाने की नौबत आ गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मौसम की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदलता रहेगा. इसके चलते मार्च के प्रथम सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहेगा.इस बीच भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, देश के 6 राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल) में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दक्षिण के राज्यों केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश को देखते हुए लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है. यहां तक कि मछुआरों को समुद्र तट पर नहीं जाने का अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं, इस बारिश की वजह से तापमान गिर सकता है. शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: उत्तर भारत में मौसम करवट ले चुका है. गर्मी के साथ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

15:59 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: बिहार में गर्मी बढ़ेगी, 2-3 डिग्री तक बढ़ने वाला है न्यूनतम तापमान

Today Weather Live Updates:  बिहार में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है.  IMD के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश नहीं होगी, जबकि 2 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है.

15:42 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: झारखंड में अगले सप्ताह होगी बारिश

Today Weather Live Updates: बिहार से सटे झारखंड में 24 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है. राजधानी रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.

14:52 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को 10 से 12 डिग्री रहेगा तापमान

Today Weather Live Updates:  दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. दो दिनों के दौरान राजधानी में धीमा गति से हवाएं चलने की संभावना है. मौसम में यह बदलाव आने वाले प्री-मॉनसून का संकेत हो सकता है.

14:29 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी को कई जिलों में होगी बारिश

Today Weather Live Updates:  पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी को राजधानी देहरादून, नैनीताल, उत्तर काशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और चमोली जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. 

14:21 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: उत्तर प्रदेश में 22 से 24 फरवरी तक होगी तेज हवा संग बारिश

Today Weather Live Updates:  उत्तर प्रदेश में 22 से 24 फरवरी तक कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से साझा की गई है. 

13:18 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Today Weather Live Updates:  भारती मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 21 और 22 फरवरी को भी दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लोगों से सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है.  

13:02 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बरकरार

Today Weather Live Updates:  उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी मौसम विभाग की  ओर से जताई गई है.

12:07 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: ओडिशा में कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

Today Weather Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में कहीं-कहीं हल्की बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के लोगों से संभलकर यात्रा प्लान करने की सलाह दी है.  

11:48 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में अगले सप्ताह बारिश का अलर्ट जारी

Today Weather Live Updates:  मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह 24 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. 

11:45 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में 12 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Today Weather Live Updates:  अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी का एहसास शुरू होगा. 

10:56 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: राजस्थान के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Today Weather Live Updates:  राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है. शुक्रवार को भी राजधानी जयपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

10:18 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates:  तमिलनाडु और पुडुचेरी में बढ़ैगी मौसम संबंधी गतिविधि

Today Weather Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां पर अगले एक-दो दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं.

09:29 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज साफ रहेगा मौसम

Today Weather Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा. 

09:00 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: अगले 4 दिन बढ़ेगा महाराष्ट्र में तापमान, फिर हो सकती है गिरावट

Today Weather Live Updates: अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र में कम से कम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है और उसके बाद के 3 दिनों में धीरे-धीरे 2-3°C की गिरावट हो सकती है.

08:19 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: पर्वतीय राज्यों में 24 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी

Today Weather Live Updates: मौसम विभाग के अनुसार, 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 22-24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी की संभावना है.लोगों से मौसम के मद्देनजर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.

08:19 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 3-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

Today Weather Live Updates: उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 7 दिनों में सबसे ज़्यादा तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.

07:01 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: तमिलनाडु और केरल में 21 और 22 फरवरी को तेज बारिश का अलर्ट

Today Weather Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर 20 को जबकि दक्षिण तमिलनाडु और केरल में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना है. 

06:55 (IST) 20 Feb 2026

Today Weather Live Updates: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का अलर्ट

Today Weather Live Updates: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान यानी शुक्रवार और शनिवार को कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी संभव है. इसके चलते राज्य के कई जिलों में ठंड में इजाफा हो सकता है.