Live

Today Weather Updates: ठंड की विदाई के बीच मौसम विभाग के अलर्ट ने चौंकाया, जानें कहां होगी अगले 24 घंटे में बारिश

Updated: February 14, 2026 08:03:08 AM IST
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत की बात करें तो लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज से लग रहा है कि ठंड अब विदाई की ओर है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ठंड की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से भारतीय मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों बारिश के चलते नया अलर्ट जारी किया गया है.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत की बात करें तो लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज से लग रहा है कि ठंड अब विदाई की ओर है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ठंड की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से भारतीय मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों बारिश के चलते नया अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान यानी बारिश के दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना IMD की ओर से जताई गई है. उधर, मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे ठंड में इजाफा नहीं होगा. इसके साथ ही बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है. दिल्ली-एनसीआर के शहरों में कहीं-कहीं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट है तो दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, झज्जर,भिवानी और जींद कोहरा परेशान कर सकता है, जबकि यूपी के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, औरैया, बागपत, बदायूं, भदोही, हाथरस, जालौन, कानपुर, लखनऊ, महाराजगंज, पीलीभीत में भी कोहरा दिक्कत करेगा. शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.

Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले अगले एक सप्ताह तक कश्मीर से लेकर दिल्ली तक के मौसम में बदलाव आएगा. शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Live Updates

15:00 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: राजस्थान में 17 फरवरी को बदलेगा मौसम, होगी बारिश

Weather News Live Updates:  राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक लगातार मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 फरवरी को एक बार फिर से जयपुर और उसके आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है. भरतपुर, अलवर और दौसा जिले शामिल हैं. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. 

14:26 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Weather News Live Updates:  उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में प्रभाव अधिक रह सकता है.

12:38 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर हो सकती है बारिश

Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. बादलों के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है. वहीं, 15 फरवरी के बाद यहां आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है.

12:17 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: कई राज्यों में 19 फरवरी तक छिटपुट बारिश का अलर्ट

Weather News Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 19 फरवरी के बीच मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है. दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है.

11:48 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: मध्य प्रदेश में बढ़ी तेजी से गर्मी

Weather News Live Updates: मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी में इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक आसमान साफ रहेगा और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. शुक्रवार को मंडला, पचमढ़ी, सीधी और सिवनी जिले में हल्की बारिश हो सकती है.

11:36 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather News Live Updates: जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर के आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ स्थानों पर अगले 12 घंटे में बारिश की पूरी संभावना बन रही है. आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 20 फरवरी के बाद से ठंड से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

11:33 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: बिहार में गर्मी में होगी तेजी से इजाफा

Weather News Live Updates: बिहार में वीकेंड पर मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं. शनिवार के साथ रविवार को भी राजधानी पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और भागलपुर जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

09:50 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates:  दिल्ली-एनसीआर में AQI से राहत, दोपहर में वायु प्रदूषण बढ़ने का अलर्ट

Weather News Live Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में स्मॉग की एक परत छाई हुई है. CPCB के अनुसार आईटीओ इलाके पास AQI 174 है, जिसे 'मध्यम' कैटेगरी में रखा गया है. दोपहर बाद इसमें इजाफा होने की आशंका है. 

09:47 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: मौसम विभाग ने क्यों हटाए दिल्ली-एनसीआर से अलर्ट

Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है. आसमान से बादल भी गायब हैं. ऐसे में अब मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR से कोहरे और ठंड के सभी अलर्ट हटा लिए हैं. ताजा अपडेट यह है कि रात के पारे में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

08:29 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: यूपी के कई शहरों में छाया कोहरा, लोगों को हो रही परेशानी

Weather News Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को यूपी के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, औरैया, बागपत, बदायूं, भदोही, हाथरस, जालौन, कानपुर, लखनऊ, महाराजगंज, पीलीभीत में सुबह के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता कम है. इससे लोगों को दिक्कत आ रही है.

08:29 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: पंजाब और हरियाणा में भी कोहरे का अलर्ट जारी

Weather News Live Updates: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, झज्जर,भिवानी और जींद में भी सुबह के समय कोहरे परेशान करेगी। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर,फरीदकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं.

07:31 (IST) 13 Feb 2026

Weather News Live Updates: उत्तर प्रदेश में क्या होगी बारिश?

Today Weather Live Updates: उत्तर प्रदेश में भी मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शुक्रवार को आसमान बिल्कुल साफ रहने की संभावना है और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

07:11 (IST) 13 Feb 2026

Today Weather Live Updates: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश 15 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Weather News Live Updates: मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 फरवरी के बाद बादल छाने और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.