Weather News Live Updates: उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक बढ़ने वाली है गर्मी, आईएमडी का लेटेस्ट अलर्ट जारी
Weather News Live Updates: भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार (12 फरवरी, 2026) से उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगेगी. शुष्क मौसम के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक सामान्य तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा.