Live

Weather News Live Updates: ठंड का कमबैक! जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी-बारिश से फिर गड़बड़ाएगा मौसम

Updated: February 9, 2026 05:25:04 PM IST
पहाड़ों पर सोमवार (9 फरवरी) और मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना है. ऐसे में पहाड़ों पर फिर से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा. इसके बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों तक मौसम बदल जाएगा.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का असर कुछ कम हुआ है. सुबह और शाम ठंड के बीच दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है. ऐसे में क्या ठंड की विदाई  शुरू हो गई है? इस सवाल के जवाब में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि देश की राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सर्दी दोबारा लौट सकती है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ों पर सोमवार (9 फरवरी) और मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना है. ऐसे में पहाड़ों पर फिर से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा. इसके बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों तक मौसम बदल जाएगा. जम्मू-कश्मीर के घाटी वाले इलाकों में भी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरेगा. इसके साथ ही शीतलहर के चलने से ठंड  में बढ़ोतरी होगी. सप्ताह के मध्य में यानी मंगलवार-बुधवार तक पहाड़ों पर मौसम में आए बदलाव का असर दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों पर पड़ेगा. IMD के मुताबिक, मौसम में आए बदलाव के बाद ठंड का यह असर लोगों को अगले कई दिनों तक सर्दी का सितम झेलना पड़ सकता है. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों के अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में सोमवार (09 फरवरी, 2026) को मौसम साफ रहने का अलर्ट है. इसका मतलब धूप निकलेगी, लेकिन सोमवार से पहाड़ों पर बदलने वाले मौसम के आंशिक प्रभाव से कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, मैदानों में बारिश का अलर्ट नहीं है. सोमवार (09 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE:  मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच कश्मीर से लेकर दिल्ली तक ठंड जारी रहेगी. सोमवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. सोमवार (09 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Live Updates

17:24 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates:  उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर कोहरा करेगा परेशान

Weather News Live Updates:  मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को तक उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है; 10 फरवरी तक उत्तराखंड में कुछ जगहों पर सुबह/रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

16:57 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में नहीं होगा कोई खास बदलाव

Weather News Live Updates: अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 2 दिनों तक 2-3°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी और उसके बाद 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.

16:35 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा

Weather News Live Updates: अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, इससे लोगों को बिगड़े मौसम से राहत मिलेगी.

15:54 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में नहीं होगी बढ़ोतरी,

 Weather News Live Updates:  मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान  न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 4 दिनों तक 2-4°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और उसके बाद अगले 2 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा.

15:36 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2°C की बढ़ोतरी होने की संभावना

Weather News Live Updates: अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, उसके बाद अगले 2 दिनों में लगभग 2°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी और उसके बाद अगले 3 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा.

14:46 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: 11 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश

Weather News Live Updates: 9 से 11 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है, साथ ही 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से काफी व्यापक बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है.

13:44 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Weather News Live Updates: जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 11 फरवरी, 2026 को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है.

13:06 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: 11 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

Weather News Live Updates: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है. देश के शेष भागों में अगले 7 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि संभावित नहीं है.

12:39 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates:  तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी

Weather News Live Updates:  IMD के मुताबिक, मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

12:04 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: यूपी में मंगलवार को भी कोहरा करेगा परेशान

Weather News Live Updates:  मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है. 

11:37 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को हो सकती है बारिश

Weather News Live Updates: मौसम विभाग के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा बाल्टिस्तान और गिलगित में बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है.  सोमवार को इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है. 

11:10 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी, पटना में साफ रहेगा मौसम

Weather News Live Updates: बिहार की राजधानी पटना को लेकर मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन हो सकता है कि थोड़ा-बहुत कोहरा देखने को मिले. मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

10:24 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: डॉक्टरों ने जारी किया अलर्ट,  बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवाओं से बचाना जरूरी

Weather News Live Updates: पिछले एक सप्ताह के दौरान उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस बदलाव से खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवाओं से बचाना जरूरी है. आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

10:22 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को छाएगा कोहरा, प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक

Weather News Live Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में भी मंगलवार (10 फरवरी) को भी सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. इससे यातायात पर असर पड़ सकता है. 

10:20 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने का अलर्ट, पश्विमी विक्षोभ से बदलेंगे हालात

Weather News Live Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसका असर 2 दिनों तक रहेगा. ऐसे में अगले 24-48 घंटे में दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों के अलावा पंजाब, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में भी सुबह और रात की ठंड एक बार फिर कंपकंपाने वाली ठंड आ सकती है. 

10:05 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: ठंड और कोहरे से राहत नहीं, दिल्ली आ रहीं 14 ट्रेनें चल रहीं देरी से

Weather News Live Updates: ठंड और कोहरे के चलते दिल्ली आ रही ट्रेनें सर्वाधिक प्रभावित हैं. भारतीय रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, फिलहाल 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. ये ट्रेनों 30 मिनट से लेकर 1 घंटे की देरी से रफ्तार भर रही है. 

09:54 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर के 50 से अधिक इलाकों में 250 के पार पहुंचा AQI

Weather News Live Updates: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति में हल्का सुधार हुआ है, लेकिन अब भी यह लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है. इस बीच सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के धौला कुआं के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 257 रिकॉर्ड किया गया, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आनंद बिहार, मधुबन चौक, बवाना जैसे इलाकों में भी बनी हुई है. दिल्ली के 50 से अधिक इलाकों में AQI 250 के पार बरकरार है. 

09:46 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और बारिश से फिर गड़बड़ाएगा मौसम

Weather News Live Updates: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घाटी के कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंचा हुआ है. इस बीच  IMD के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते ठंड में इजाफा होगा. 

#WATCH श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): शहर में शीतलहर जारी है।

IMD के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वीडियो डल झील से है। pic.twitter.com/91AdNEmizt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

06:56 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Weather News Live Updates: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर सोमवार (9 फरवरी, 2026) से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा. पिथौरागढ़, चमोली, रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बारिश एवं बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी. इससे शीतलहर चलने और कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

06:53 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में 250 से नीच रह सकता है AQI

Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भी सुबह कोहरा नजर आया. पिछले कुछ दिनों से हवाओं की गति अधिक होने के कारण पॉल्यूशन के कण वातावरण से गायब होते हो रहे हैं. इससे AQI बेहतर होने की उम्मीद है. सीपीसीबी की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान एक्यूआई 250 से नीचे रह सकता है.

06:48 (IST) 09 Feb 2026

Weather News Live Updates: तापमान में इजाफे ने दिलाई ठंड से राहत

Weather News Live Updates: देश के कई राज्यों में रविवार (08 फरवरी, 2026) को तापमान में हल्का सा इजाफा होने से ठंड  से थोड़ी राहत मिली है. उत्तर भारत के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. 

शहर का नाम न्यूनतम तापमान (8 फरवरी) अधिकतम तापमान ( 8 फरवरी) मुंबई 23 °C 30 °C दिल्ली 11 °C 24 °C जयपुर 11 °C 25 °C भोपाल 14 °C 27 °C चंडीगढ़ 9 °C 23 °C लखनऊ 12 °C 24 °C पटना 14 °C 24 °C कोलकाता 14 °C 26 °C शिमला 2 °C 14 °C देहरादून 6 °C 18 °C कश्मीर -2 °C 6 °C

06:45 (IST) 09 Feb 2026