Live

Today Weather LIVE Updates: पंजाब में कोहरा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; जानें उत्तर से दक्षिण भारत के मौसम का हाल

Updated: February 28, 2026 10:07:09 AM IST
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. शनिवार (28 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: फरवरी महीना खत्म होने जा रहा है, लेकिन अभी से गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड हल्की है, लेकिन शीतलहर की विदाई की हो चुकी है. पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोहरा जरूर लोगों को परेशान कर रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से मराठवाड़ा तक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए निचले स्तर पर एक ट्रफ रेखा एक्टिव है. इसके अलावा मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) सक्रिय है, जबकि पश्चिम राजस्थान और सटे पाकिस्तान पर भी 1.5 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) बना हुआ है. वहीं, मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से उत्तर भारत के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की  गिरावट आ सकती है, लेकिन इससे गर्मी पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा. गर्मी में इजाफा का दौर जारी रहेगा. इस बीच IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान यानी शनिवार-रविवार (28-29 फरवरी, 2026) को अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केरल में छिटपुट बारिश संभव है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने 7 राज्यों में होली के वक्त आंधी-तूफान के साथ बरसात की चेतावनी जारी की है, लेकिन उत्तर भारत इससे बेअसर रहेगा. यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है. शनिवार (28 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. शनिवार (28 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

10:07 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में होगा इजाफा

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. इसके बाद अगले कुछ दिनों तक यह बरकरार रहेगा.  

10:03 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना, हो सकती है बर्फबारी भी

Today Weather LIVE Updates:  पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 और 4 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसका असर मैदानी इलाकों की बढ़ती गर्मी पर नहीं पड़ेगा. होली पर ठीकठाक गर्मी रह सकती है.

08:42 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: बिहार में बारिश नहीं होगी, गर्मी में जारी रहेगा इजाफा

Today Weather LIVE Updates: बिहार में शनिवार को दिनभर मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. राज्य का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. किसी भी जिले में मौसम विभाग की ओर से बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है.

08:42 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: उत्तराखंड के कई जिलों में हो सकती है बारिश

Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. शनिवार (28 फरवरी, 2026) को मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन शाम तक कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं अगले कुछ घंटों में उत्तराखंड के कुछ निचले जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है. 

08:18 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: मध्य प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं

Today Weather LIVE Updates: मध्य प्रदेश में शनिवार (28 फरवरी, 2026) को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. बारिश के आसार नहीं हैं. शनिवार को भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के आसपास रहने की संभावना है. सुबह और शाम को हल्की ठंड रहने का अलर्ट है.

08:18 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: क्या राजस्थान में बारिश होगी? या बढ़ेगा तापमान

Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी शनिवार को मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहने के आसार हैं. राज्य के पश्चिमी हिस्सों (जैसे बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर) में गर्मी का असर अधिक दिखेगा. यहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है. 

07:59 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Today Weather LIVE Updates: एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते मौसम विभाग ने शनिवार (28 फरवरी, 2026) को 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर इसमें शामिल नहीं है. 

07:58 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम रहेगा साफ

Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार शनिवार (28 फरवरी, 2026) को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान भी बढ़ सकता है. इससे लोगों को गर्मी से दिक्कत हो सकती है, हालांकि लू   और पसीने वाली गर्मी बहुत दूर है.

06:56 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: यहां जानें अपने-अपने शहर का न्यूनतम और अधिकत तापमान

Today Weather LIVE Updates:  दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में ठंड की विदाई और गर्मी की शुरुआत हो गई है. ऐसे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. यहां जानें अपने-अपने राज्यों/शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान की स्थिति.

शहर अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान   दिल्ली 31 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस मुंबई 32 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस कोलकाता 34 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस चेन्नई 33 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस लखनऊ 32 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस पटना 32 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस रांची 29 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस भोपाल 31 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस जयपुर 31 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस शिमला 17 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस नैनीताल 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस

06:52 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली में निकलेगी तेज धूप-तापमान भी बढ़ेगा

Today Weather LIVE Updates:  दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार (28 फरवरी, 2026) को मौसम पूरी तरह यानी काफी हद तक साफ रहेगा. दिल्ली की बात करें तो आसमान साफ रहने की संभावना जताई है. रोजाना की तरह दिन में धूप भी खिलेगी, जिससे तापमान बढ़ सकता है. 

06:42 (IST) 28 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: किन-किन राज्यों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Today Weather LIVE Updates:  पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से और चक्रवाती परिसंचरण के चलते देश के कई राज्यों/इलाकों में शनिवार (28 फरवरी, 2026) को बारिश होने का अलर्ट जारी है. 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बारिश/बर्फबारी की संभावना तारीखें हवाओं की रफ्तार अरुणाचल प्रदेश बारिश 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा असम बारिश 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा मेघालय बारिश 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा केरल बारिश/ आंधी 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा माहे बारिश 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा पश्चिम बंगाल बारिश (सामान्य पूर्वानुमान) 28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा सिक्किम बारिश (सामान्य पूर्वानुमान) 28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा जम्मू-कश्मीर हल्की बारिश/बर्फबारी 3-4 मार्च 20–25 किमी/घंटा