Live

Today Weather LIVE Updates: उत्तर में बढ़ेगी गर्मी तो दक्षिण के राज्यों में होगी बारिश, यहां नोट करें अपने-अपने यहां का हाल

Updated: February 27, 2026 10:00:03 AM IST
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: उत्तर भारत में तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है.  दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान के कुछ इलाकों में दिन के साथ-साथ रात को भी पंखे चलाने की नौबत आ गई है. रात के दौरान हल्की ठंड पड़ने से लोग रजाई छोड़ चद्दर ओड़ने लगे हैं. सुबह और रात को ठंड पड़ रही है, जबकि दिन के दौरान तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं. इस बीच डॉक्टरों का कहना है कि लोग बदलते मौसम के दौरान खुद की देखभाल करें. बदलता मौसम बच्चों और बुजुर्गों को बीमारियों की चपेट में ले सकता है. उत्तर भारत में जहां ठंड की विदाई और गर्मी का आगमन तेजी से हो रहा है तो दक्षिण के कई राज्यों में बारिश की संभावना बरकरार है. मौसम की निजी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में अगले 24 घंटे के दौरान, कई जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते इसका असर पहाड़ों पर पड़ेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है. मौसम विभाग की से लोगों को चेतावनी जारी की गई है कि मौसम के मिजाज को देखते हुए ही यात्रा की प्लानिंग करें. शुक्रवार  (27 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Live Updates

09:59 (IST) 27 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: उत्तराखंड में बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

 Today Weather LIVE Updates: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. IMD ने शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. वहीं 2 से 4 मार्च के दौरान भी बारिश हो सकती है. राज्य में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है.

09:12 (IST) 27 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: केरल, तमिलनाडु, असम और मेघालय में बारिश का चेतावनी

Today Weather LIVE Updates: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 27-28 फरवरी को  केरल, तमिलनाडु, असम और मेघालय में भी गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

09:12 (IST) 27 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बदलेगा पहाड़ों पर मौसम

Today Weather LIVE Updates: दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से शुक्रवार (27) और शनिवार (28 फरवरी) के अलावा 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 


09:12 (IST) 27 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में भी आने वाले दिनों में तापमान में होगा इजाफा

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अगले सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान यूपी में गर्मी में लगातार इजाफा होगा.

08:39 (IST) 27 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले 4-5 दिनों तक नहीं होगा मौसम में कोई बदलाव

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले 4-5 दिनों में तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. आगामी 28 फरवरी से 4 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

08:38 (IST) 27 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates:  उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

Today Weather LIVE Updates: इस सप्ताह के अंत में यानी वीकेंड पर उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिससे दिन के दौरान हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.

07:46 (IST) 27 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में होगी बारिश, बर्फबारी होने की भी अलर्ट जारी

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

07:46 (IST) 27 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली में आज चल सकती हैं 5 से 15 किमी प्रति घंटे की हवाएं

Today Weather LIVE Updates: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशाओं से हवाएं चल सकती हैं. इनकी रफ्तार 5 से 15 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है.

06:55 (IST) 27 Feb 2026

Today Weather LIVE Updates: यहां जानें अपने शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान का हाल

Today Weather LIVE Updates: देश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है. यहां जानें अपने शहरों का हाल.

शहर अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान  दिल्ली 31 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस मुंबई 33 डिग्री सेल्सियस 21  डिग्री सेल्सियस कोलकाता 33 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस चेन्नई 33 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस लखनऊ 31 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस पटना 30 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस रांची 29 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस भोपाल 32 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस जयपुर 31 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस शिमला 20 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री सेल्सियस नैनीताल 18 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस