Live

Weather Monday Highlights: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में शून्य से नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान

Updated: January 20, 2026 06:45:41 AM IST
पहाड़ों पर बर्फबारी का सीधा असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , उत्तर प्रदेश और बिहार में दिखेगा. यहां पर तामपान गिरने से ठंड बढ़ेगी

Weather Today Live Updates: दिल्ली-NCR समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत में सोमवार (19 जनवरी, 2026) से ठंड में और इजाफा हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ (western disturbances) की दो प्रणालियां हैं एक के बाद एक क्षेत्र में सक्रिय हो रही हैं, जिसके चलते 23 जनवरी तक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर के अलावा पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पछुआ हवाओं के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है. इस बीच उत्तर भारत के अधिकांश राज्य कड़ाके की ठंड, शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे से भी परेशान हैं.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के चलते पंजाब और दिल्ली से सटे हरियाणा में स्थिति अधिक गंभीर है. सोमवार (19 जनवरी, 2026) को भी ‘कोल्ड डे’ से लेकर ‘सीवियर कोल्ड डे’ हालात बने हुए हैं. इसके अलावा IMD की ओर से अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठिठुरन और बढ़ेगी. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.  पछुआ हवाएं ऐसी दिशा में चल रही हैं, जिससे ठंड और तेज होगी. IMD के मुताबिक, फिलहाल पछुआ हवाएं चल रही हैं. इसके असर से सोमवार (19 जनवरी, 2026) को सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके बाद ठंड में तेजी से इजाफा हो सकता है. कई राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी.  मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, ठंड में इजाफा हुआ है. शीतलहर और कोहरा भी उत्तर भारत को परेशान कर रहा है. बुधवार तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे. 

Summary: Weather Today Live Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी का सीधा असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , उत्तर प्रदेश और बिहार में दिखेगा. यहां पर तामपान गिरने से ठंड बढ़ेगी.

Live Updates

14:19 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live: कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट, ठंड में होगा इजाफा

Weather Today Live: कश्मीर में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में घाटी के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है.

13:08 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: ठंड और कोहरे की चपेट में झारखंड

Weather Today Live Updates: झारखंड में लोग ठंड की चपेट में हैं. कई जिलों में सोमवार सुबह के समय तापमान काफी नीचे गिरा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. कोहरे की वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है और दृश्यता कम हो रही है. वहीं, दिन चढ़ने पर हल्की धूप निकलने से मौसम में थोड़ी नरमी महसूस की जा रही है, लेकिन कंपकंपी से दिक्कत आ रही है. 

11:41 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: उत्तराखंड के कई जिलों में शून्य से नीचे जा सकता है तापमान

Weather Today Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार (19 जनवरी, 2026) को उत्तराखंड के हरिद्वार और नैनीताल जैसे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी, वहीं बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है.

11:39 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश में 3 दिनों तक बारिश का अनुमान, बढ़ेगी ठंड

Weather Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जैसे इलाकों में अगले 3 दिनों तक बारिश और हल्की बर्फबारी का अनुमान है. 

10:23 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: अयोध्या से गाजियाबाद तक कोहरे की चादर, अगले 2 दिन तक नहीं मिलेगी राहत

Weather Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह से ही कोहरे की घनी चादर छाई हुई है. राजधानी 
लखनऊ और कानपुर समेत कई शहरों में  न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज  किया गया है. मौसम विभाग ने यहां अगले 48 घंटों के लिए बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इससे लोगों को परेशानी होगी.

10:11 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: बिहार में कई जिलों में गिरा तापमान, कई जिलों में अगले 24-48 घंटों में बढ़ेगी ठंड

Weather Today Live Updates: बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में घना कोहरा छाया है.विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक सीमित है.मौसम विभाग ने 19 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है और न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई है. अगले चार-पांच दिनों तक कोहरा जारी रहेगा. 20-21 जनवरी के बाद ठंड और बढ़ने की बात IMD की ओर से कही गई है.

09:45 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: उत्तर प्रदेश के अधिकतर शहरों में शीतलहर के साथ कोहरा भी कर रहा परेशान

Weather Today Live Updates: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के अधिकतर शहरों में शीतलहर जारी है. इसके साथ ही घना कोहरा भी छाया हुआ है. लखनऊ, कानपुर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा कोहरे के चलते खासकर वाहन चालकों को अधिक दिक्कत आ रही है.

08:37 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: घने कोहरे की वजह से 85 रेलगाड़ियों पर असर

Weather Today Live Updates: मेल एक्सप्रेस और सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें 30 मिनट्स से लेकर 5 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही है तो वहीं, 3 रेलगाड़ियों के रूट में बदलाव और कोहरे की वजह से 10 से 12 घंटे से ज्यादा लेटलतीफ है.

08:09 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: ठंडी हुई दिल्ली की सुबह

Weather Today Live Updates: दिल्ली और NCR के लोग सोमवार को एक और ठंडी सुबह में जागे, पूरे इलाके में हल्का कोहरा छाया हुआ था. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मौसम सूखा रहेगा, लेकिन सुबह के समय कम विजिबिलिटी के कारण ऑफिस जाने वालों और सुबह-सुबह यात्रा करने वालों को परेशानी हो सकती है.

07:00 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: दिल्ली में छाया कोहरा,  7 से 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है न्यूनतम तापमान

Weather Today Live Updates:  राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कई जगहों पर आसमान में हल्के बादल छाए रहे.. मध्यम कोहरा और कुछ इलाकों में घना कोहरा भी रहा. इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

06:58 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: उत्तर-पश्चिम भारत में भी कोहरा करेगा परेशान

Weather Today Live Updates:  IMD का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा.  लोगो्ं को सलाह दी गई है कि ऐसे में सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें और फॉग लाइट्स का उपयोग करें.

06:56 (IST) 19 Jan 2026

Weather Today Live Updates: कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम की तो ट्रेनें चल रहीं देरी से

Weather Today Live Updates:  घने कोहरे के कारण उत्तर भारत की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. भारतीय रेलवे के मुताबिक, सोमवार को भी 80 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

06:41 (IST) 19 Jan 2026