Home > अजब गजब न्यूज > स्कूटी लेने निकला था बेटा, घर लाया BMW: पार्किंग का नजारा देख पापा के उड़े होश, मां बोली- अपनी ही है ना?

स्कूटी लेने निकला था बेटा, घर लाया BMW: पार्किंग का नजारा देख पापा के उड़े होश, मां बोली- अपनी ही है ना?

एक इंडियन टेक प्रोफेशनल ने स्कूटी खरीदने का नाटक करके अपने माता-पिता को BMW X1 गिफ्ट कर दी. पार्किंग का नजारा देख मां की आंखों में खुशी के आंसू थे, जबकि पिता सपनों को पूरा होते देख यकीन ही नहीं कर पाए. सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाए पल मिडिल क्लास सपनों की जीत बताए जा रहे हैं.

By: Kajal Jain | Last Updated: May 7, 2026 11:07:46 AM IST



बच्चों की हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए माता-पिता अपना जीवन लगा देते हैं. कई बार पेरेंट्स को अपने सपनों की भी कुर्बानी देनी पड़ जाती है. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटे ने अपने माता-पिता को सरप्राइज देकर हैरान कर दिया. पेरेंट्स इतना हैरान हो गए कि आंखें भर आईं और सामने खड़ी हकीकत पर विश्वास नहीं कर पाए.

स्कूल के बहाने BMW खरीदी

वायरल वीडियो इंडियन टेक प्रोफेशनल और कंटेंट क्रिएटर सिद्धार्थ भदौरिया के अकाउंट से पोस्ट की गई है, जिसमें वो अपने माता-पिता के साथ बेहद भावुक पल शेयर कर रहे हैं. वीडियो में सिद्धार्थ बताते हैं कि वो अपने पेरेंट्स को कार गिफ्ट करना चाहते थे, लेकिन उनकी मां ने पापा का हवाला देकर ज्यादा खर्च करने के लिए रोक दिया. घर से परमिशन नहीं मिली तो सिद्धार्थ स्कूटी खरीदने के बहाने घर से निकल गए. माता-पिता को भी लगा कि 1-1.5 लाख रुपये की स्कूटी खरीद रहा है, लेकिन घर की पार्किंग में कुछ और ही खिचड़ी पक चुकी थी.

लाइट्स की चकाचौंध ने उड़ाए होश

सिद्धार्थ अपने माता-पिता को घर की पार्किंग में ले आते हैं और स्कूटी के सामने खड़ा करके चाबी थमा देते हैं. जैसे ही उन्होंने चाबी का बटन प्रैस किया, स्कूटी के पीछे खड़ी BMW X1 की लाइट्स टिमटिमाने लगीं. पहले तो माता-पिता समझ नहीं पाए, लेकिन जब असली सरप्राइज का पता चला तो सब हैरान हो गए. इधर मां की आंखे खुशी से भर आईं, दूसरी तरफ पिता कहने लगे कि इतनी मंहगी कार कौन खरीदता है?

मीडिल क्लास सपनों की जीत

वायरल वीडियो में सिद्धार्थ अपने पेरेंट्स को कहते हैं कि कीमत भूल जाइए और सफर का आनंद लीजिए. कार के अंदर बैठते ही मां कहती है कि उसे यकीन नहीं हो रहा. इस कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा है कि उन्होंने मुझे सब कुछ दिया, आज मेरी बारी थी. इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है और परिवार को शुभकामनाएं भी मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें:- Zero Civic Sense Hack: अब खुले में पेशाब करने वालों को दिखेगा ‘आईना’, 2026 के इस जुगाड़ के लिए नोबल प्राइज की सिफारिश तेज!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement