Home > वायरल > Viral Video: ‘ये इंसान है या कुछ और?’ घपाघप खा गया जानवरों का चारा; वीडियो में दिखी अजीब हरकत ने मचा दी सनसनी

Viral Video: ‘ये इंसान है या कुछ और?’ घपाघप खा गया जानवरों का चारा; वीडियो में दिखी अजीब हरकत ने मचा दी सनसनी

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते हैं. लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो  भी वायरल हो जाते हैं जिन्हे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है और बार-बार देखता है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि चारा गाय-भैंसों का मुख्य आहार होता है.

By: Heena Khan | Published: June 4, 2026 8:13:58 AM IST



Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते हैं. लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो  भी वायरल हो जाते हैं जिन्हे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है और बार-बार देखता है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि चारा गाय-भैंसों का मुख्य आहार होता है और वो इसे बड़े ही चाव से खाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को जानवरों की तरह चारा ठूसते देखा है? अगर नहीं, तो अब देख लीजिए. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे.

ठूंस-ठूंस कर खाया चारा 

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है उस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी जानवरों का चारा खा रहा है. जो आमतौर पर जानवरों को खिलाया जाता है. शुरू में ही देखा जा सकता है कि वो आदमी सबसे पहले चारे को अपने माथे से लगाकर उसका सम्मान करता है; फिर वो चारे के बड़े-बड़े निवाले बनाता है और उन्हें बड़े मज़े से चबाने लगता है. यह नज़ारा सचमुच हैरान कर देने वाला है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो हैरान रह जा रहा है. 

कमैंट्स की हुई बौछार 

सीर्फ इतना ही नहीं वहां मौजूद भीड़, उसे रोकने के बजाय, उसे और बढ़ावा देती हुई नज़र आती है. साथ ही बता दें कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में धार्मिक भजन बजते हुए सुनाई दे रहा है. जबकि लोग खड़े होकर इस अजीब नज़ारे को देख रहे हैं और अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे हैं.  जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट यूज़र्स पूरी तरह से हक्के-बक्के रह गए. इस अजीब हरकत को देखकर, कमेंट सेक्शन में यूज़र्स तरह-तरह के अंदाज़े लगाने लगे और अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूज़र ने लिखा, “क्या अजीब नमूना है यार. लोग सिर्फ़ व्यूज़ पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.” दूसरे ने कमेंट किया, “क्या यह कोई ‘भैंसा बाबा’ है?” तीसरे यूज़र ने कहा, “यह वायरल होने की लत है, *बाबू भैया*.” एक और यूज़र ने लिखा, “यह बंदा तो नशेड़ीपन के मामले में बिल्कुल ही अलग लेवल पर है.”

पति बात नहीं करता तो मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता? दूसरे के पतियों से काम चल जाता है, ‘मैच्योर बीवी’ का वीडियो वायरल

Tags:
Advertisement