Home > वायरल > Video Viral: बेटी के प्रीस्कूल के पहले दिन लेट से ऑफिस पहुंचा तो नाराज हुआ विदेशी मैनेजर, दे दी पूरे दिन की छुट्टी, वर्क लाइफ बैलेंस पर छिड़ी नई बहस

Video Viral: बेटी के प्रीस्कूल के पहले दिन लेट से ऑफिस पहुंचा तो नाराज हुआ विदेशी मैनेजर, दे दी पूरे दिन की छुट्टी, वर्क लाइफ बैलेंस पर छिड़ी नई बहस

सौरभ नाम के एक वर्किंग प्रोफेशनल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी के प्रीस्कूल के पहले दिन वे देर से ऑफिस पहुंचे तो मैनेजर ने कैसी प्रतिक्रिया दी.

By: Shivangi Shukla | Last Updated: June 22, 2026 7:12:49 AM IST



हाल ही में सौरभ नाम के एक वर्किंग प्रोफेशनल ने अपने विदेशी मैनेजर के साथ एक दिलचस्प अनुभव साझा किया है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी के प्रीस्कूल के पहले दिन वे देर से ऑफिस पहुंचे तो मैनेजर ने कैसी प्रतिक्रिया दी. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मैनेजर ने उनसे एक दिन की छुट्टी लेकर अपनी बच्ची के साथ समय बिताने को कहा. सौरभ के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर वर्क लाइफ बैलेंस की नई बहस छेड़ दी है.

सौरभ ने की अपने मैनेजर की तारीफ 

TheChanChanMan नाम से पोस्ट करने वाले सौरभ ने बताया कि वे अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने गए थे इसलिए काम की मीटिंग में थोड़ी देर से पहुंचे. जब उन्होंने कारण बताया तो मैनेजर यह देखकर हैरान रह गए कि वे ऑफिस में आए भी हैं. अपनी वीडियो के कैप्शन में उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इसीलिए तो सभी को विदेशी मैनेजर पसंद आते हैं!” वीडियो के अनुसार, मैनेजर ने तुरंत उसे बाकी दिन की छुट्टी लेने को कहा.  

दरअसल, बच्चे का प्रीस्कूल में पहला दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, और यह बच्चे और माता-पिता दोनों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है. सौरभ के मैनेजर ने  आग्रह किया कि वह मीटिंग में बैठने के बजाय अपने बच्चे के साथ रहे.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

यह वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया. इसे 82,500 यूजर्स ने देखा और इसने वर्क लाइफ बैलेंस पर एक नई बहस छेड़ दी. कई यूजर ने इसकी तुलना भारतीय मैनेजर्स से की, जिनमें वे बीमार बच्चों, पारिवारिक आपात स्थितियों के लिए छुट्टी देने से इनकार कर देते हैं या यहां तक ​​कि नवजात शिशु के एनआईसीयू में भर्ती होने के दौरान भी कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश के दौरान काम करने के लिए कहते हैं.  

Advertisement