सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक कैब ड्राइवर को यात्री के साथ तीखी बहस करते देखा जा सकता है. यह पूरी यात्रा नॉर्मल कैब जर्नी की तरह ही लगती है लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ती है, अचानक मामला तीखी बहस में बदल जाता है और कैब ड्राइवर ट्रिप कैंसिल करके यात्री को कैब से उतार देता है. बहस के दौरान यात्री ने दावा किया कि उसने कंपनी की कैब बुक की तो वो बिना किसी को पूछे या बताए खुलकर स्मोकिंग कर सकता है जिस पर कैब ड्राइवर की प्रतिक्रिया अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर कैब ड्राइवर का समर्थन किया है जबकि कुछ लोग यात्रियों का पक्ष ले रहे हैं. यह पूरा वीडियो कार में लगे कैमरे में कैद हो गया था.
स्मोकिंग करने पर छिड़ी जंग
वायरल वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर लक्ष्य मेहता नाम के यूजर्स ने शेयर किया है. वायरल वीडियो में आगे कैब ड्राइवर और पीछे 2 यात्री नजर आ रहे हैं. अचानक ड्राइवर पैसेंजर को पूछता है कि क्या तुमने सिगरेट जलाई है, क्या सिगरेट जलाने से पहले मुझसे पूछा था? मेरी गाड़ी में धूम्रपान की परमिशन नहीं है. कैब ड्राइवर बार-बार पैसेंजर को एक ही बात बोलता है कि गाड़ी उसकी है न कि कंपनी की और इसमें धूम्रपान करना सख्स मना है. वायरल वीडियो में यात्री तर्क-वितर्क कर रहा है कि टैक्सी उसने बुक की थी इसलिए टैक्सी के अंदर धूम्रपान करने के लिए उसे परमिशन की जरूरत नहीं है.
गुस्साए ड्राइवर ने कैंसिल की बुकिंग
इस तीखी बहस के बीच ड्राइवर असहमति और नाराजगी जताता और बुकिंग को कैंसिल कर देता है. जैसे ही ड्राइवर ने जारी को रखने से इनकार कर दिया, बहस औप तेज हो जाती है. कैब ड्राइवर साफ कह देता है कि मुझे आपका पैसा नहीं चाहिए, मैं ट्रिप कैंसिल कर रहा हूं, मेरी कैब से उतर जाईए. मैं टैक्सी चालक हूं, आपका नौकर नहीं हूं. हालांकि अभी तक घटना की सटीक तारीख और जगह का पता नहीं चल पाया है लेकिन वायरल वीडियो ने पैसेंजर एटीकेट्स, पर्सनल बाउंड्रीज और दूसरे की प्रॉपर्जी की इज्जत करने जैसे विषयों पर तीखी बहस को जन्म दे दिया है.
दो गुटों में बंटा इंटरनेट
इस वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होते ही अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर्स ने तेजी से रीट्वीट और शेयर करना शुरू कर दिया. इस मामले में भी यूजर्स दो गुटों में बंटे नजर आए. कुछ लोगों ने कैब ड्राइवर के फैसले की तारीफ की तो कुछ लोगों ने यात्रियों को बीच रास्ते में उतारने के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया. यूजर्स का कहना है कि बारिश के मौसम में किसी भी पैसेंजर को रास्ते में उतारना कहीं ज्यादा बुरा है, जबकि कुछ लोगों ने पैसेंजर्स के गलत व्यवहार पर भी कमेंट किया है.
A man lights a cigarette while sitting in a cab.
CAB DRIVER: Sir, did you ask me before lighting a cigarette? Smoking is not allowed in my car.
MAN: Why should I ask you? It’s not your car, it’s a taxi. You can’t just say smoking isn’t allowed 😳
DRIVER: I am cancelling the… pic.twitter.com/INaDEp8zBS
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) July 8, 2026
एक यूजर ने लिखा कि कैब ड्राइवर को सम्मानपूर्वक सिगरेट फेंकने के लिए कहना चाहिए था और समझाना चाहिए था कि गाड़ी में सिगरेट पीना मना है.जबकि अन्य यूजर ने लिखा कि स्मोकिंग करने वालों को यह समझ नहीं आता कि उनके बगल में खड़ा या बैठा व्यक्ति धुएं से परेशना हो सकता है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि सिगरेट के धुएं से उन्हें चक्कर आने लगते हैं और सिर दर्द शुरू हो जाता है. ऐसे में कैब ड्राइवर ने एक दम सही फैसला किया.