Pregnancy Addiction Woman: आपने अक्सर ऐसे लोगों को देखा होगा जिन्हें किसी न किसी चीज की लत होती है. किसी को शराब की लत होती है तो किसी को सिगरेट की लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लत के बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. हम बात कर रहे हैं एक ऐसी अफ्रीकी महिला के बारे में जिसे किसी और चीज की लत नहीं बल्कि प्रेग्नेंट होने की लत है. उसका दावा है कि वो पहले ही 18 बार बच्चे को जन्म दे चुकी है. वहीं जब उससे पूछा गया कि उसे ऐसी लत क्यों है तो उसने कहा कि जब उसका पेट लंबे समय तक नहीं फूलता, तो उसे बेचैनी और एंजायटी होती है. जब पेट फूलता है, तभी उसे मानसिक संतुष्टि मिलती है.
खस्ता हुई पति की हालत
वहीं महिलाओं की इन हरकतों से पति को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. बता दें कि उसका पति बच्चों की देखभाल और खर्चों के बोझ से काफी तंग आ गया है. यह दावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घूम रहा है, लेकिन अभी ऑफिशियल या मेडिकल कन्फर्मेशन नहीं है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्सर ऐसी हैरान कर देने वाली कहानियां वायरल होती हैं जो बाद में अधूरी या नकली निकलती हैं. फिर भी, प्रेग्नेंसी से जुड़ी मेंटल हेल्थ समस्याओं पर बात करना ज़रूरी है, क्योंकि कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले शारीरिक और हार्मोनल बदलावों से गहरा इमोशनल लगाव महसूस होता है.
आखिर क्यों होती है प्रेग्नेंसी की लत ?
वहीं इस मामले को लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि, प्रेग्नेंसी के दौरान निकलने वाले हार्मोन, जैसे प्रोजेस्टेरोन, एस्ट्रोजन और ऑक्सीटोसिन, कुछ महिलाओं में खुशी, सुरक्षा और मकसद की भावना पैदा करते हैं. प्रेग्नेंसी में शरीर में होने वाले बदलाव, जिसमें पेट का फूलना और उससे मिलने वाला ध्यान और देखभाल शामिल है, कुछ महिलाओं को आकर्षक लग सकता है. जब प्रेग्नेंसी खत्म होती है और पोस्टपार्टम पीरियड शुरू होता है, तो कुछ महिलाओं को खालीपन या बेकार महसूस होता है. इसे कभी-कभी “प्रेग्नेंसी एडिक्शन” या प्रेग्नेंसी पर साइकोलॉजिकल फिक्सेशन कहा जाता है. हालांकि यह कोई ऑफिशियल मेडिकल डायग्नोसिस नहीं है, लेकिन यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन, एंग्जायटी डिसऑर्डर या दूसरी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़ा हो सकता है.