Home > राजस्थान > Saas-Damad Video Case: सास-दामाद की शादी के वायरल वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा, कौन हैं युवक और महिला?

Saas-Damad Video Case: सास-दामाद की शादी के वायरल वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा, कौन हैं युवक और महिला?

Saas-Damad Marriage Case: वीडियो में दिख रहे युवक के परिजनों ने दावा किया है कि दोनों पति-पत्नी हैं और करीब एक माह पहले कोर्ट मैरिज कर चुके हैं. परिवार ने वायरल वीडियो पर पुलिस से शिकायत की है.

By: Hasnain Alam | Published: June 9, 2026 8:23:22 PM IST



Saas-Damad Viral Video Case: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर का बताया जा रहा है. वीडियो में युवक और महिला एक-दूसरे को माला पहनाते दिख रहे हैं. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि युवक ने अपनी को छोड़कर अपनी सास से ही शादी रचा ली. अब इस वायरल वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

वीडियो में दिख रहे युवक के परिजनों ने दावा किया है कि दोनों पति-पत्नी हैं और करीब एक माह पहले कोर्ट मैरिज कर चुके हैं. परिवार ने वायरल वीडियो पर पुलिस से शिकायत की है. युवक को राजस्थान के अजमेर के बाढ़गांव का रहने वाला राजू नायक बताया जा रहा है.

युवक ने भाई ने क्या बताया?

राजू के भाई सीताराम ने ‘दैनिक भास्कर’ से बात करते हुए दावा किया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जानकारी पूरी तरह गलत है. उसके अनुसार फोटो में दिखाई दे रही महिला का नाम मंजू है और दोनों पति-पत्नी हैं.

सीताराम ने बताया कि राजू पेशे से ट्रक चालक है. उसने करीब एक माह पहले मंजू से कोर्ट मैरिज की थी. उन्होंने बताया कि मंजू विधवा थी और यह उनका दूसरा विवाह है.

‘सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा’

परिवार का कहना है कि किसी व्यक्ति ने उनकी शादी की फोटो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे दोनों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.

दूसरी तरफ राजू नायक से जुड़े एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी वीडियो शेयर कर दावों का खंडन किया गया है. वीडियो में राजू ने कहा है कि उनके बारे में भ्रामक जानकारी फैलाकर बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन के किसी भी खबर या पोस्ट पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे शेयर करें.

Advertisement