Home > वायरल > ‘मैं इनको ही अपना पति मानती हूं’, बूढ़े शख्स से हुई शादी तो आशिक संग फरार हुई महिला, Video में बताए घरवालों के घिनौने कारनामे

‘मैं इनको ही अपना पति मानती हूं’, बूढ़े शख्स से हुई शादी तो आशिक संग फरार हुई महिला, Video में बताए घरवालों के घिनौने कारनामे

Love Affair Viral Video: अक्सर ऐसा होता है कि परिवार वाले अपने बच्चों की मर्जी के बिना कहीं भी शादी कर देते हैं. वहीं इसके बाद में परिणाम काफी खराब निकलते हैं. ऐसा ही एक मामला फतेहपुर से सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है.

By: Heena Khan | Published: November 3, 2026 9:16:10 AM IST



Love Affair Viral Video: अक्सर ऐसा होता है कि परिवार वाले अपने बच्चों की मर्जी के बिना कहीं भी शादी कर देते हैं. वहीं इसके बाद में परिणाम काफी खराब निकलते हैं. ऐसा ही एक मामला फतेहपुर से सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है. वहीं एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक शादीशुदा महिला अपने आशिक संग खड़ी है और घर से भागने की वजह बता रही है. 18 साल की महिला का कहना है कि उसके परिवार वालों ने उसकी शादी एक 32 साल के शख्स से करा दी है. 

जबरदस्ती करवाई शादी 

वायरल वीडियो में महिला कहती दिख रही है कि ‘मेरी शादी 30 अप्रैल 2026 को कुम्हारन डेरा में करवा दी गई थी. मेरे मम्मी पापा ने मेरी शादी जबरदस्ती करवाई. मेरी उम्र भी 18 साल से कम थी और उस लड़के की उम्र 32 साल की थी जो कि बूढ़ा था.’ महिला ने आगे कहा कि मुझे वो नहीं पसंद था. फिर भी मेरी मम्मी पापा ने मारपीट कर मेरी शादी करवा दी. इतना ही नहीं महिला का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी जमीन के लालच में करवाई है. 

वहीं महिला जब ये स्थति नहीं झेल पाई तो उसने अपने आशिक संग भागने का फैसला लिया. महिला वीडियो में कहती दिख रही है कि ‘हमने मरने जीने की कसम खाई थी. उसके बाद मैंने अपनी मम्मी पापा को बताया भी था. मैं इनसे प्यार करती हूं लेकिन मेरी मम्मी पापा उसी बूढ़े लड़के के साथ मेरी शादी करवा  दी.’

Aaj Ka Rashifal 03 November 2026: किसे बिजनेस पार्टर देगा धोखा, दीवाली से पहले किसकी लगेगी लॉटरी; पढ़िए दैनिक राशिफल

जीजा दे रहा जान से मारने की धमकी

महिला वीडियो में ये भी कहती दिख रही है कि वो 22 सितंबर 2026 को घर से फरार हुई थी. महिला का कहना है कि उसके जीजा और उसके परिवार वाले उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. महिला ने अपने बच्चों की कसम खाते हुए कहा कि वो इसे ही अपना पति मानती है. वहीं वीडियो के अंत में महिला और युवक अपील कर रहे हैं कि उनकी मदद की जाए. 

होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड संग की ऐसी दरिंदगी, आधी रात बिस्तर पर मिली लाश; हालत देख डर गया कर्मचारी

Advertisement