Home > वायरल > ‘बकरी तो नहीं मिली, मिला डांस फ्लोर!’ चोरी करने पहुंचे चोरों से गांव वालों ने रातभर करवाया मुजरा, वायरल हुआ Video

‘बकरी तो नहीं मिली, मिला डांस फ्लोर!’ चोरी करने पहुंचे चोरों से गांव वालों ने रातभर करवाया मुजरा, वायरल हुआ Video

गांव में बकरी चुराने घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. पीटेंगे तो सब, लेकिन गांव वालों ने बजाए गाने और रातभर करवाया डांस. देखें वायरल वीडियो!

By: Shivani Singh | Published: August 10, 2026 8:28:12 PM IST



आमतौर पर जब कहीं चोर पकड़ा जाता है, तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और मामला मारपीट तक आ जाता है. लेकिन इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा मामला वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यहाँ ग्रामीणों ने चोरों को पीटने के बजाय ऐसा अनोखा सबक सिखाया कि चोर भी सोच रहे होंगे, ‘इससे तो पुलिस के हवाले कर देते तो बेहतर था!’

बकरी तो नहीं मिली, मिला ‘डांस फ्लोर’

घटना एक गांव की है, जहां दो चोर बड़े आराम से बकरी चुराने के इरादे से घुसे थे. योजना पूरी थी, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा.

पकड़े जाने के बाद दोनों चोरों को लगा कि अब उनकी अच्छी-खासी धुनाई होगी. लेकिन गांव वालों ने कानून हाथ में लेने के बजाय दिमाग लगाया. उन्होंने फैसला किया कि हिंसा से किसी का भला नहीं होता, इसलिए इन ‘कलाकारों’ को अपनी तरह से सबक सिखाया जाए.

रातभर बजते रहे गाने, थिरकते रहे चोर

गांव वालों ने तुरंत संगीत का इंतजाम किया और गाने बजाना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों चोरों को फरमान सुनाया गया, ‘अब रातभर नाचो!’

फिर क्या था, एक तरफ गांव वाले मजे से गाने बजाते रहे और दूसरी तरफ दोनों चोर बिना रुके रातभर थिरकते रहे. चोरी करने आए चोरों की पूरी रात नाचते-नाचते निकल गई. सुबह होते-होते चोरों की हालत ऐसी हो चुकी थी कि वे दोबारा कभी चोरी का नाम भी न लें.

सोशल मीडिया पर क्यों छाया वीडियो?

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. लोग ग्रामीणों की इस ‘गांधीवादी और मनोरंजक’ सजा की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

एक यूज़र ने लिखा, ‘बिना हाथ उठाए सबक सिखाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता.” वहीं दूसरे यूज़र ने चुटकी लेते हुए कहा, “बकरी तो नहीं मिली, पर फ्री का डांस क्लास जरूर मिल गया!’

Tags:
Advertisement