ओडिशा के राउरकेला शहर के उदितनगर क्षेत्र स्थित एक मंदिर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश करने के बाद पहले भगवान के सामने माथा टेका. फिर दानपात्र लेकर फरार हो गया. पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है.
कब हुई ये घटना?
जानकारी के अनुसार, यह घटना आज गुरुवार को तड़के सुबह की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई देता है. अंदर पहुंचने के बाद वह पहले मंदिर परिसर में लगे भगवान शिव की प्रतिमा के सामने सिर झुकाता है और कुछ समय वहां बिताता है.
ओडिशा के राउरकेला में मंदिर चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले मंदिर में भगवान को नमन किया और फिर दानपात्र से नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में… pic.twitter.com/biMfg1PaYx
— InKhabar (@Inkhabar) June 4, 2026
दानपात्र लेकर फरार
इसके बाद वह मंदिर परिसर में रखे दानपात्रों के पास जाता है. आरोप है कि उसने एक दानपात्र को वहां से हटाकर अपेक्षाकृत सुनसान स्थान पर पहुंचाया और उसमें रखे पैसे निकाल लिए. इसके अलावा वीडियो में दिखता है कि वह युवक बाद में मंदिर के एक अन्य हिस्से में रखे दानपात्र को भी निशाना बनाता है.
कब हुई जानकारी?
सुबह मंदिर खुलने पर पुजारियों और प्रबंधन समिति को घटना की जानकारी मिली. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू की गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दानपात्र में ज्यादा राशि नहीं थी. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह खबर भी पढ़ें: https://www.inkhabar.com/viral/viral-video-man-eating-bhusa-people-shocked-food-of-animals-cattle-fodder-clip-230849/
यह खबर भी पढ़ें: गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ता दिखा AC वाला ऑटो, वीडियो देख सबकी फटी रह गईं आंखें, यूजर बोले- विकास पगला गया है