Home > अजब गजब न्यूज > चलती ट्रेन में गुंडों की दादागिरी: इंटरनेट पर ‘वायरल’ होने के लिए फाड़ दी नई सीटें, वीडियो देख खौल उठेगा खून!

चलती ट्रेन में गुंडों की दादागिरी: इंटरनेट पर ‘वायरल’ होने के लिए फाड़ दी नई सीटें, वीडियो देख खौल उठेगा खून!

जीरो सिविक सेंस, ऊपर से दादागिरी! हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ट्रेन की सीटों को फाड़ते हुए नजर आ रहा है. वीडियो को शूट करने वाला व्यक्ति भी उसे रोकने के बजाए मनोरंजन के साथ व्लॉगिंग करता रहता है. पीछे खड़े अन्य लोग भी बेशर्मी से कृत्य को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं.

By: Kajal Jain | Published: May 7, 2026 11:51:19 AM IST



इंटरनेट पर वायरल होने के लिए लोग सिविक सेंस भूलते जा रहे हैं और बिना किसी डर के कानून हाथ में ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला इंडियन रेलवे के साथ हुआ है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के मकसद से 2 लोग ट्रेन की सीटों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाते हैं.  इस घटना की बकायदा ब्लॉगिंग की गई है, जिसमें हंसते-खिलखिलाते हुए ट्रेन की नीले रंग की सीट  फाड़कर हवा में उड़ा दिया जाता है. असामाजिक तत्वों के कारनामे की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों ने जमके लताड़ भी लगाई है.

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल 45 सैकेंड के एक वीडियो में इंडियन रेलवे की जनरल कैटेगरी का एक डिब्बा दिखाया जा रहा है, जिसमें एक शख्स पूरा आक्रामकता के साथ नीले रंग की सीट के कवर को पहले खींचता है, फाड़ता है और फिर हवा में लहराकर फेंक देता है. जबकि दूसरा शख्स वीडियो को खुश होकर शूट कर रहा है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, दो अन्य लोगों को एंट्री होती है और असामाजिक तत्वों की भांति चारों लोग ट्रेन को खेल का मैदान समझकर हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं.

कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम अंकित टोप्पो बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में ऐसी हरकतें कर रहा है. ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है, जिस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को गैर-जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य बता रहे हैं और भारतीय रेलवे से कड़ी कार्रवाई की मांग तक कर रहे हैं. 

गुंड़ों पर हो सख्त कार्रवाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे जैसी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है और इससे आम यात्रियों को भी परेशानी होती है. खासतौर पर वीडियो में दिखाई जा रही असामाजिकता से लोगों के मन में डर बैठता है. हालांकि, Indian Railways बार-बार अपील करता रहा है कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है. लेकिन ऐसी वीडियो सोचने पर मजबूर कर देती है कि लोग अपना नाम बनाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं?

ये भी पढ़ें:-स्कूटी लेने निकला था बेटा, घर लाया BMW: पार्किंग का नजारा देख पापा के उड़े होश, मां बोली- अपनी ही है ना?

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement