Home > वायरल > मौत सिर पर मंडरा रही थी! फिर भी बच्चों को बचाने में जुटी रही टीचर, रुला देगा वायरल वीडियो

मौत सिर पर मंडरा रही थी! फिर भी बच्चों को बचाने में जुटी रही टीचर, रुला देगा वायरल वीडियो

Viral Video: भयंकर बारिश और तेज तूफान के चलते एक स्कूल की छत अचानक गिरने लगी, लेकिन शिक्षिका ने हार नहीं मानी और बच्चों को बचाने के लिए जुटी रही. इसे से जुड़ा एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है.

By: Kamesh Dwivedi | Last Updated: May 10, 2026 4:34:06 PM IST



एक सरकारी स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा की छत अचानक टूटने लगी. यह घटना भारी बारिश और तूफान की वजह से हुई. क्लासरूम में चारों तरफ डर और चीख-पुकार का माहौल था. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षिका ने साहस दिखाते हुए सहमे हुए बच्चों को भारी लकड़ी की मेज के नीचे छिपा दिया, जिससे उन्हें चोट ना लगे. यह वीडियो इमोशनल भी कर रहा है और व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े कर रहा है. 

क्या है वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि मूसलाधार बारिश हो रही है और तूफान भी चल रहा है. इस वजह से छत टूटने लगती है और पानी क्लासरूम के अंदर गिरने लगता है. यह सब देखते हुए महिला टीचर ने हिम्मत नहीं हारी और डरे सहमे बच्चों को कक्षा में मौजूद डेस्क से ढकने का प्रयास करती है, जिससे वो भीगे नहीं. टीचर की बहादुरी देख लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. 

क्या बोले यूजर्स?

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने बोला कि यह काफी चिंता करने वाला वीडियो है. वहीं कुछ ने टीचर की बहादुरी को सलाम किया. इसके अलावा कुछ ने इसे एक सच्चे ‘गुरु’ की जिम्मेदारी और समर्पण का शानदार उदाहरण बताया. 

कई सवाल खड़े करता है वीडियो 

यह वीडियो जहां शिक्षिका की बहादुरी और सूझबूझ को दिखाता है, वहीं कई सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति की भी पोल खोलता है. बच्चे स्कूल अपने सपनों और भविष्य को संवारने के लिए जाते हैं, न कि जर्जर इमारतों के नीचे अपनी जान जोखिम में डालने. अगर शिक्षिका ने समय रहते समझदारी नहीं दिखाई होती, तो यह हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था. ऐसे में जरूरी है कि प्रशासन किसी और दुर्घटना से पहले असुरक्षित स्कूल भवनों की तुरंत जांच कर आवश्यक कदम उठाए.

Tags:
Advertisement