Home > वायरल > परीक्षा में फेल हुई छात्रा, फिर Rapido वाले से की ऐसी रिक्वेस्ट कि हर कोई रह गया दंग, वीडियो वायरल

परीक्षा में फेल हुई छात्रा, फिर Rapido वाले से की ऐसी रिक्वेस्ट कि हर कोई रह गया दंग, वीडियो वायरल

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल की लड़की एग्जाम में फेल हो गई है. इसलिए पैरेंट्स टीचर मीटिंग में उसके अभिभावक को बुलाया गया है, लेकिन उसने रैपिडो ड्राइवर से कुछ ऐसा डिमांड किया कि ये बहस का विषय बन गया. देखें वीडियो.

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 10, 2026 3:26:09 PM IST



आजकल स्कूलों में लगभग हर महीने पैरेंट्स टीचर मीटिंग रखी जाती है, जिसमें माता-पिता को बच्चे का परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड दिया जाता है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की एक लड़की परीक्षा में फेल हो गई और उसके स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग में उसके अभिभावक को बुलाया गया है. लेकिन फेल होने के डर से वह अपने पैरेंट्स को नहीं बुलाना चाहती. इसलिए वह रैपिडो ड्राइवर से कहती है कि वह उसका भाई बन जाए. फिर क्या होता है चलिए जानते हैं. 

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल वीडियो में दिखता है कि एक स्कूल की लड़की रैपिडो बुक करती है. और जब रैपिडो राइडर आता है, तो लड़की कहती है कि आप मेरे भाई बनकर स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग अटेंड कर लीजिए. वह ऐसा इसलिए करती है कि क्योंकि वह फेल हो गई है, इस वजह से डर के कारण वह अपने पैरेंट्स को नहीं बुला रही है. जब रैपिडो ड्राइवर कहता है कि आप किसी अपने दोस्त को बुला लीजिए. तो वह कहती है कि दोस्त को बुला लूं, लेकिन दोस्त सारी बात घर में बता देंगे. लड़की के बार-बार कहने पर रैपिडो ड्राइवर लड़की के पैरेंट्स टीचर मीटिंग में शामिल होने जाता है, क्योंकि लड़की कहती है वह ज्यादा कुछ नहीं होने देगी. 

क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने बोला, ‘वह शिक्षा में असफल हो सकती है, लेकिन किसी भी व्यवसाय में एक कुशल कर्मचारी साबित होगी. उसकी सोच लीक से हटकर होगी और वह समस्याओं को हल करने में माहिर होगी.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘इसके पीछे एक बड़ी समस्या है, उसे अपनी जान का डर है. इसलिए अगर आपको यह हास्यास्पद लग रहा है, तो ऐसा नहीं है. उसे इस बात की चिंता है कि घर लौटने पर उसके साथ क्या होगा. लाखों बच्चे इस समस्या का सामना करते हैं और सैकड़ों-हजारों बच्चे मर रहे हैं.’ इसके अलावा एक अन्य ने कहा, ‘Rapido इस्तेमाल करने का नया तरीका.’

Tags:
Advertisement