Home > वायरल > Ruchika Singh Apology: भद्दी-भद्दी गाली देकर शर्म से झुंकी निगाहें! अब देशभर और PM मोदी से मांगी माफी; रुचिका का वीडियो आया सामने

Ruchika Singh Apology: भद्दी-भद्दी गाली देकर शर्म से झुंकी निगाहें! अब देशभर और PM मोदी से मांगी माफी; रुचिका का वीडियो आया सामने

Ruchika Singh Apology: 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा आयोजित NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने के कारण आलोचना झेल रहीं रुचिका सिंह ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी.

By: Heena Khan | Published: August 1, 2026 9:28:41 AM IST



Ruchika Singh Apology: 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा आयोजित NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने के कारण आलोचना झेल रहीं रुचिका सिंह ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी. उनका यह माफ़ीनामा सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो क्लिप में, 15 साल की रुचिका सिंह ने कहा कि वो दिल्ली के कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शन में मौजूद लोगों से प्रभावित हो गई थीं.

कुछ लोगों ने उकसाया मुझे- रुचिका 

लड़की ने बताया कि कुछ लोग PM मोदी के खिलाफ अपशब्द कह रहे थे और उनके प्रभाव में आकर उसने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ वैसे ही अपशब्द कहे.रुचिका ने वीडियो में कहा, “मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहाँ एक विरोध प्रदर्शन हो रहा था. वहाँ कई समूह थे जो प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कह रहे थे. मैं उनके प्रभाव में आ गई और मैंने कई अनुचित बातें कह दीं. मैं सिर्फ़ 15 साल की हूँ. मैंने जो कुछ भी किया, वह माफ़ी के लायक नहीं है.”

किडनी-लिवर की रिपोर्ट ने उड़ाए पवन सिंह के होश, गूगल खंगालकर खुद करने लगे इलाज!

देशभर से मांगी माफी 

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि यह मेरी पहली और आखिरी गलती है, और मैं भविष्य में कभी भी ऐसी कोई बात नहीं कहूँगी या पोस्ट नहीं करूँगी. मैं पूरे देश से दिल से माफ़ी माँगती हूँ. मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है और मैं नज़रें उठाने की हालत में भी नहीं हूँ. मैं सभी से माफ़ी माँगती हूँ. कृपया मुझे माफ़ कर दें. वहीं अब रुचिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

2 अगस्त से बदल जाएगी राहु की चाल, धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा! इनको रहना होगा सतर्क

Advertisement