Ranchi Railway Station Video: झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें आरपीएफ की महिला कांस्टेबल की सूझबूझ और बहादुरी से एक महिला की जान बच गई. पूरा मामला क्या है? आइए विस्तार से जानते हैं. दरअसल, बताया जा रहा है कि रांची-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18611 रेलने स्टेशन से गुजरने ही वाली थी. तभी अचानक एक अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ चढ़ने की कोशिश कर रहा था.
इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में गिर गई. जैसे ही ट्रेन चलने लगी महिला प्लेटफॉर्म के साथ-साथ घिसटने लगी, जिससे आस-पास खड़े लोगों में घबराहट और अफरा-तफरी मच गई.
आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने दिखाई बहादुरी
इस नाजुक मौके पर ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सविता गारी ने बेहद सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया. उसने तुरंत बिना कोई पल गंवाए महिला को मज़बूती से पकड़ लिया. सविता गारी ने चलती ट्रेन के बीच महिला को थामे रखा और बेहद खतरनाक हालात का सामना किया. उन्होंने तब तक अपनी पकड़ ढीली नहीं की जब तक कि ट्रेन पूरी तरह से रुक नहीं गई. उनकी मुस्तैदी और हिम्मत की बदौलत एक बड़ी अनहोनी टल गई और महिला की जान बाच गई.
*आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचायी महिला यात्री की जान, बच्चे को दिया मदर्स डे का सबसे बड़ा तोहफा*
राँची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सविता ने अपनी सतर्कता और उनकी सूझबूझ और साहस के कारण महिला की जान बच गई। pic.twitter.com/Z5xQkYRyZ9
— khursheed (@KarRiz45) May 10, 2026
यह भी पढ़ें – 1BMW,1 करोड़ 1 लाख 11 हजार नगद दहेज! निकाह में पानी की तरह बहाए पैसे, फिर चिल्ला-चिल्लाकर बताया
महिला कांस्टेबल की बहादुरी की तारीफ हुई
इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और महिला कांस्टेबल की बहादुरी की दिल खोलकर तारीफ की. इस घटना ने आरपीएफ की मुस्तैदी और तत्परता को भी उजागर किया. इस घटना के भावनात्मक पहलू ने भी लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया. बताया जा रहा है कि जिस महिला की जान बचाई गई थी, वह अपने छोटे बच्चे के साथ सफर कर रही थी. अपनी बहादुरी के इस काम से आरपीएफ कांस्टेबल ने उस बच्चे को मदर्स डे पर सबसे बड़ा तोहफा दिया.
यह भी पढ़ें – मौत सिर पर मंडरा रही थी! फिर भी बच्चों को बचाने में जुटी रही टीचर, रुला देगा वायरल वीडियो