Home > वायरल > Video: सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार स्कूटी, अचानक उछली युवती जमीन पर रखा पैर, धड़ाम से गिरी पापा की परी

Video: सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार स्कूटी, अचानक उछली युवती जमीन पर रखा पैर, धड़ाम से गिरी पापा की परी

Punjab Scooty Accident Video: पंजाब के फरीदकोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्कूटी तेज रफ्तार में नजर आ रही है. तभी स्कूटी किसी चीज से टकरा जाती है और युवती अपना नियंत्रण खो देती है. सड़क किनारे पहले स्कूटी और फिर युवती गिर जाती है.

By: Sohail Rahman | Published: May 3, 2026 12:41:04 PM IST



Punjab Scooty Accident Video: पंजाब के फरीदकोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती स्कूटी चलाती हुई नजर आ रही है. अचानक वो स्कूटी से अपना नियंत्रण खो देती है. और स्कूटी काफी तेज गति से आगे बढ़ती है और सड़क किनारे जाकर स्कूटी गिर जाती है. युवती अपने जमीन पर अड़ाकर स्कूटी को रोकने का प्रयास करती है, लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहती है और स्कूटी सड़क किनारे जाकर गिर जाती है और युवती भी उछल कर साइड में गिर जाती है.

बताया जा रहा है कि स्कूटी काफी तेज रफ्तार में थी और रास्ते में सीवरेज का ढक्कन उभरा हुआ था. जिसकी वजह से स्कूटी उससे टकराई और महिला सड़क पर गिर गई. आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं. इस पूरी घटना का वीडियो रास्ते से गुजर रहे एक कार सवार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया.

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला तेज रफ्तार में स्कूटी चला रही थी और उसने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान सड़क पर मौजूद उभरे या खुले सीवर कवर के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया. डैशकैम वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जैसे ही वह दूसरे वाहन को पार करती है, स्कूटी अचानक डगमगाने लगती है. कुछ ही सेकंड में वह नियंत्रण खो बैठती है और सड़क पर गिर जाती है, जबकि स्कूटी कुछ दूरी तक आगे बढ़ती रहती है.



यह भी पढ़ें – चलती ट्रेन की छत पर मौत से खेल! युवक का खतरनाक स्टंट कैमरे में कैद, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा

दुर्घटना की यह घटना सड़क से गुजरती कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर किसी यूजर ने शेयर कर दिया. वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद चिंतिंत नजर आए. हालांकि, महिला की स्थिति को लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इस वीडियो ने सड़क की खराब हालत और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें – सड़क पर ही शुरू हो गई शेविंग! नाई ने बीच रास्ते ग्राहक की दाढ़ी कर दी सेट, वीडियो वायरल

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया तो कुछ ने तेज रफ्तार और ओवरटेक को इस घटना का जिम्मेदार बताया. इस घटना से हमें ये सीख मिलती है कि छोटी सी लापरवाही या खराब व्यवस्था बड़ा हादसा बन सकती है. सुरक्षित ड्राइविंग और बेहतर सड़क रखरखाव दोनों ही जरूरी हैं.

Advertisement