इंटरनेट पर एक विरोध प्रदर्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन PETA ने न्यूयॉर्क में पेप्सी के हेडक्वार्टर के सामने मोर्चा खोला हुआ है. वीडियो में सड़क पर खून फैला है, प्रदर्शनकर्ताओं ने बैल के नकली सींग लगाए हैं और पैर सीमेंट में जमा लिए है. इतनी देर में अमेरिका की पुलिस आती है और सबको हथकड़ी लगाते हुए दिख रही है. इस वीडियो ने न सिर्फ एनिमल लवर्स में गुस्सा भर दिया है, बल्कि इसकी जड़े भारत के बैलों से जोड़कर बताई जा रही है. आखिर क्या है मामला? क्यों पीटा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन पर उतरे और इसका भारत का क्या कनेक्शन है? यहां जानिए-
Pepsi का बैलों से क्या कनेक्शन?
पशु अधिकार संगठन PETA का आरोप हैं कि पेप्सिको भारत में अपने जिन पार्टनर्स से चीनी खरीदता है, वहां बैलों पर अत्याचार किए जाते हैं. जबकि पेप्सिको अपने ड्रिंक्स बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा है. अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित पेप्सिको के हेडक्वार्टर पर भी विरोध प्रदर्शन का कारण यही था, जिसमें पीटा ने पशु क्रूरता का आरोप लगाया है और कहा है कि भारत में बैलों को पीटा जाता है, कई टन वजनी गन्ने की गठरियां ढुलवाई जाती है, इसे खींचने के लिए तेज गर्मी में कोड़े तक मारे जाते हैं.
PETA की PepsiCo को दो टूक
PepsiCo को लेकर PETA ने अपने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं. पीटा का कहना है कि कंपनी को इंडियन शुगर सप्लायर्स और पार्टनर्स से चीनी की खरीद पर रोक लगा देनी चाहिए. इसके संबंध में पीटा के कार्यकर्ताओं ने न्यूयॉर्क के पर्चेज इलाके में स्थित पेप्सीको मुख्यालय के बाहर रास्ता जाम कर दिया. पहले कार्यकर्ताओं ने बैल के नकली सींग लगाए. सड़क पर कथित बैल का खून फैला दिया और अपने पैर पूरी तरह सीमेंट में जमा लिए.
ARRESTED 🚨
Five PETA have been ARRESTED in front of @PepsiCo headquarters. For months, PETA has been urging it to stop beating, whipping, & forcing bulls in its sugar supply chain to haul heavy carts in extreme heat. These brave animal defenders encased themselves in cement to… pic.twitter.com/liLyEduCkh
— PETA (@peta) May 6, 2026
पुलिस ने किया अरेस्ट
इस प्रदर्शन के बीच, कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस हथौड़े और ड्रिल मशीन लेकर पहुंचते हैं. पहले रास्ता खाली कराने के लिए हॉर्न बजाए जाते हैं, फिर प्रदर्शनकारियों को हथकड़ी लगाई जाती हैं, सीमेंट तोड़कर पैरों निकाले जाते हैं, फिर घायलों को एंबुलेंस में ले जाते हैं. बता दें कि पीटा के कार्यकर्ताओं ने बैल के सीगों जैसे कपड़े पहने थे. ये विरोध प्रदर्शन उस वक्त सामने आया, जब पेप्सिको कंपनी की वर्चुअल वार्षिक शेयरहोल्डर मीटिंग चल रही थी.
ये भी पढ़ें:- चलती ट्रेन में गुंडों की दादागिरी: इंटरनेट पर ‘वायरल’ होने के लिए फाड़ दी नई सीटें, वीडियो देख खौल उठेगा खून!