Pakistan Funny Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पाकिस्तान के ड्राइवरलेस कार की तकनीक की खिल्ली उड़ा दी. वीडियो इस्लामाबाद का बताया जा रहा है, जहां ऑटोमेटेड मोड में चल रही एक कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से जा टकराई. हादसे के दौरान कार में मौजूद पत्रकार ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके.
क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी?
बताया जा रहा है कि घटना इस्लामाबाद के डी-मौक इलाके में हुई. पत्रकार मुहम्मद अलीजा कार की आगे वाली पैसेंजर सीट पर बैठे थे और कार की तकनीक के बारे में जानकारी दे रहे थे. शुरुआत में गाड़ी नॉर्मल तरीके से आगे बढ़ रहा था, लेकिन अचानक उसका कंट्रोल बिगड़ गया.
🔴 Pakistan’da bir adam, kendi geliştirdiği sürücüsüz otomobili test ederken polis arabasına çarptı. pic.twitter.com/QSFgD4L1kM
— 3. Dünya Savaşı (@ww3mediaa) August 31, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन की ओर बढ़ती चली जाती है. अलीजा ने कार को रोकने के लिए हैंडब्रेक खींचने की कोशिश की, लेकिन वाहन नहीं रुका और आखिरकार पुलिस वैन से टकरा गया.
इंटरनेट कनेक्शन टूटने से बिगड़ा कंट्रोल?
पत्रकार के मुताबिक, कार को इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्शन के माध्यम से दूर बैठे ऑपरेटर द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था. उनका दावा है कि इंटरनेट कनेक्शन में समस्या आने के बाद कार का रिमोट कंट्रोल सिस्टम प्रभावित हुआ और वाहन अनियंत्रित हो गया. अलीजा ने बताया कि वह एबटाबाद के टेक्नोलॉजी उत्साही एहसान जफर के कहने पर इस तकनीक की रिपोर्टिंग कर रहे थे. हालांकि, घटना के बाद उन्होंने साफ किया कि उनका उद्देश्य युवा इनोवेटर को बदनाम करना नहीं है.
Behind the scenes…
.. pic.twitter.com/sjaUuONk0B— Sardar Shafqat Ali Khan (@s7600084) August 31, 2026
अलीजा ने बाद में सोशल मीडिया पर कहा कि उनका इरादा युवा टेक इनोवेटर को बदनाम करने का नहीं था. उन्होंने नई टेक्नोलॉजी के साथ एक्सपेरिमेंट करते समय सेफ्टी को प्राथमिकता देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया. उनके मुताबिक, अगर यह घटना किसी बिज़ी सड़क पर हुई होती, तो नतीजे बहुत खतरनाक और जानलेवा हो सकते थे.
सिस्टम अभी पूरी तरह से सेफ़ और भरोसेमंद नहीं- पाकिस्तानी पत्रकार
पाकिस्तानी पत्रकार ने आगे कहा कि कार के सिस्टम अभी पूरी तरह से सेफ़ और भरोसेमंद नहीं हैं. घटना के बाद, वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आए. कुछ ने इसे लोकल पाकिस्तानी टैलेंट का सबूत कहा, जबकि दूसरों ने मज़ेदार कमेंट किए.