One Night Stand: सोशल मीडिया पर एक पुराना लेकिन बहुत हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. ये एक ऐसा मामला है जो विवादों में रहा और कोर्ट तक पहुंचा. बता दें कि आरोप ये था कि एक 40 साल की महिला ने अपने से 12 साल छोटे आदमी के साथ वन-नाइट स्टैंड किया. सिर्फ इतना ही नहीं, हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि उसके बाद इस्तेमाल किए हुए कंडोम से स्पर्म निकालकर खुद को प्रेग्नेंट करने की कोशिश भी की. ये एक ऐसी घटना थी जो कोर्ट तक पहुंची और इसपर चर्चा शुरू हुई.
डस्टबिन से निकला प्रोटेक्शन और…
जानकारी के मुताबिक,ये महिला एक रात उस आदमी से मिली और इन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने. जिसके बाद आदमी ने सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल किया और बाद में उसे डस्टबिन में फेंक दिया. वहीं बताया जा रहा है कि आदमी के जाने के बाद, महिला ने डस्टबिन से कंडोम निकाला और एक सिरिंज का इस्तेमाल करके सीमेन को अपने शरीर में इंजेक्ट करने की कोशिश की.
माँ बनना चाहती थी महिला
वहीं इस पूरे मामले के बाद महिला ने कोर्ट में माना कि वो जल्द ही माँ बनना चाहती थी. इसीलिए उसने कथित तौर पर आदमी की जानकारी या सहमति के बिना उसका सीमेन इस्तेमाल किया. हालाँकि, उसकी कोशिश नाकाम रही, और वो कंसीव नहीं कर पाई. वहीं कहा जा रहा है कि यह मामला बाद में कानूनी झगड़े में बदल गया. जब युवक को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, तो उसने इसे अपनी पर्सनल आज़ादी और सहमति का गंभीर उल्लंघन बताया. उसने कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया और कहा कि इस घटना से उसे गहरा मेंटल ट्रॉमा हुआ है.
जब बिना पुरुष की मर्जी केव इस्तेमाल किया जाए स्पर्म तो…
कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, युवक ने इस बात की जानकारी दी कि उसकी इजाज़त के बिना उसके स्पर्म का इस्तेमाल किया गया. जिसकी वजह से वो परेशान रहने लगा. वहीं आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि कानूनी जानकारों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के बायोलॉजिकल सैंपल का उनकी साफ़ सहमति के बिना इस्तेमाल करना गंभीर कानूनी और नैतिक सवाल खड़े करता है. मामले की सुनवाई के बाद, कोर्ट ने महिला के व्यवहार को गलत बताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने महिला को युवक को हुए मेंटल नुकसान की भरपाई के लिए लगभग 3.5 लाख रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया.
Bigg Boss 20: ‘अम्मापाली बच्चा बेचने वाली’, Arishfa ने मारी ऐसी पंच लाइन; लोट-पोट हो गए सभी घर वाले