Home > वायरल > Nepal Flood: चेहरे पर थी चोट, फिर भी पीठ पर बहन को संभालता दिखा भाई; नेपाल बाढ़ के बीच वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो

Nepal Flood: चेहरे पर थी चोट, फिर भी पीठ पर बहन को संभालता दिखा भाई; नेपाल बाढ़ के बीच वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो

Nepal Flash Flood 2026: नेपाल बाढ़ तबाही के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी नन्ही बहन को अपनी पीठ पर उठाकर चढ़ाई करता है.

By: Shristi S | Published: August 31, 2026 8:59:10 PM IST



Nepal Flash Flood 2026: नेपाल में 26 अगस्त को आई फ्लैश फ्लड ने न जाने कितनी जिंदगियों को बुरी तरह उजाड़ दिया. कई परिवारों ने अपना घर खोया, तो कई लोगों ने अपनों को खो दिया. इस प्राकृतिक आपदा के बीच तबाही के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, लेकिन एक वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है. 

वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी नन्ही बहन को पीठ पर उठाकर एक पहाड़ी इलाके के कच्चे रास्ते से गुजरता दिखाई दे रहा है. बच्चे के चेहरे और शरीर पर चोट व खरोंच के निशान भी नजर आ रहे हैं. 

चेहरे पर थी चोट फिर भी पीठ पर बहन को संभाला

करीब 26 सेकंड का यह वीडियो 30 अगस्त को X पर कई यूजर्स ने शेयर किया. फुटेज में बच्चा अपनी छोटी बहन को पीठ पर संभाले हुए आगे बढ़ता दिखाई देता है. आसपास हरियाली, खेत, मिट्टी का रास्ता और ग्रामीण इलाका नजर आ रहा है. बच्चे की हालत देखकर ऐसा लगता है कि उसने काफी मुश्किलों का सामना किया है. इसके बावजूद वह अपनी बहन को सुरक्षित रखने की कोशिश करता दिखाई देता है.

क्या बच्चे अपने माता-पिता को तलाश रहे हैं?

वीडियो शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों बच्चे नेपाल की बाढ़ के बीच अपने माता-पिता को तलाश रहे हैं और भाई अपनी बहन की देखभाल कर रहा है. हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान और उनकी मौजूद स्थिति को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को सावधानी से देखना जरूरी है.

वायरल वीडियो पर यूजर्स का क्या है रिएक्शन?

वीडियो सामने आने के बाद, सोशल मीडिया यूज़र्स इस बात से खास तौर पर हैरान थे कि जिस उम्र में बच्चे को किसी बड़े की ज़रूरत होनी चाहिए, वह अपनी छोटी बहन की देखभाल करता हुआ दिख रहा था. लोगों ने इस सीन को बहुत इमोशनल बताया. कई यूज़र्स ने बच्चों की सेफ्टी के लिए दुआ की और उम्मीद जताई कि वे जल्द ही अपने परिवारों से मिल जाएंगे. कुछ लोगों ने तो इस सीन की तुलना जापानी फिल्म ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज़ में दिखाए गए भाई-बहन के रिश्ते से भी की.

Advertisement