Nagpur Cow Theft Video: महाराष्ट्र के नागपुर में गाय चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आनंद खट्टर की सफेद रंग की गाय को चोरों ने कार में डालकर चोरी कर लिया. इस पूरी वारदात का खुलासा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ, जिसमें एक सफेद रंग की आई20 कार में दो लोग गाय को जबरदस्ती ले जाते हुए दिखाई दिए.
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपी सोहेल अली (24) और कादर अली उर्फ बिल्ला (24) को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी जानवरों की चोरी के लिए एक और सफेद रंग की कार का भी इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.
महाराष्ट्र के नागपुर में कार में गाय चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. CCTV फुटेज में दो आरोपी सफेद i20 कार में गाय को जबरन डालकर ले जाते हुए दिखे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहेल अली (24) और कादर अली उर्फ बिल्ला (24) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभिजीत काले… pic.twitter.com/0j86Oozc0V
— InKhabar (@Inkhabar) May 15, 2026
आरोपी अभिजीत काले ठाकुर अभी भी फरार
वहीं इस मामले का एक अन्य आरोपी अभिजीत काले ठाकुर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गाड़ियों समेत करीब 14 लाख रुपये का माल जब्त किया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी गाय चोरी करने के बाद कसाई को बेचने की तैयारी में थे. पुलिस ने तुलसी कॉलोनी, शांतीनगर निवासी आनंद कन्हैयालाल खट्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था.
मवेशियों को चरने के लिए छोड़ा गया था
आनंद का कलमना में सुपारी का कारखाना है. वहीं पर उन्होंने तबेला बनाया है और 6 गायें पाली हैं. मवेशियों की देखभाल के लिए एक ग्वाले को भी रखा है. गुरुवार को दोपहर में ग्वाले ने चिखली देवस्थान परिसर में मवेशियों को चरने के लिए छोड़ा था. यहीं से आरोपियों ने एक गाय चोरी कर ली. फिलहाल इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.