Home > वायरल > Viral Video: ट्रेन की छत पर चढ़ा नशेड़ी युवक, विट्ठलवाड़ी से कल्याण तक मचा हड़कंप, यात्री होते रहे परेशान

Viral Video: ट्रेन की छत पर चढ़ा नशेड़ी युवक, विट्ठलवाड़ी से कल्याण तक मचा हड़कंप, यात्री होते रहे परेशान

Kalyan viral video: एक युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने की वजह से आधे से पौन घंटे तक सेवा प्रभावित रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना के कारण संबंधित एसी लोकल काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही.

By: Hasnain Alam | Last Updated: May 5, 2026 5:55:10 PM IST



Kalyan Viral Video: महाराष्ट्र के कल्याण में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ट्रेन की छत पर नशे की हालत में चढ़ गया. मामला मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे का है, जब युवक नशे की हालत में लोकल ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जिससे रेलवे प्रशासन और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक विठ्ठलवाडी स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा था. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. 

इसके बाद ट्रेन को कल्याण स्टेशन तक लाया गया, जहां रेलवे कर्मचारियों और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे नीचे उतारने का प्रयास किया. कल्याण स्टेशन पहुंचने के बाद 3-4 कर्मी ट्रेन की छत पर चढ़े और करीब 2:50 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. इसके बाद उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

यात्रियों को भारी परेशानी का करना पड़ा सामना

इस पूरे घटनाक्रम के चलते करीब आधे से पौन घंटे तक ट्रेन सेवा प्रभावित रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना के कारण संबंधित एसी लोकल काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई. रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Video: सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार स्कूटी, अचानक उछली युवती जमीन पर रखा पैर, धड़ाम से गिरी पापा की परी

खंभे पर चढ़ने से ट्रेन सेवाएं हुई थीं प्रभावित

बता दें कि कुछ दिनों पहले कल्याण स्टेशन पर एक व्यक्ति के ओवरहेड उपकरण (ओएचई) के खंभे पर चढ़ने और पटरी पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई थीं.

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब दो बजे घटी जब एक व्यक्ति प्लेटफार्म 1, 1ए और 2 पर बिजली आपूर्ति करने वाले खंभे पर चढ़ गया. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि सुरक्षा उपाय के तौर पर ठाकुरली और अंबिवली के बीच डाउन लाइन पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिसके चलते दूसरे राज्यों में जाने वाली दो ट्रेनें और तीन उपनगरीय लोकल ट्रेनों की सेवा बाधित हुईं.

Advertisement