Home > वायरल > Haridwar News: हर की पौड़ी पर कुत्ते को नहलाने पड़ा भारी, गंगा सभा के विरोध के बाद मौके पर मचा हंगामा

Haridwar News: हर की पौड़ी पर कुत्ते को नहलाने पड़ा भारी, गंगा सभा के विरोध के बाद मौके पर मचा हंगामा

Haridwar News: आजकल लोग दिखावे के चक्कर में अक्सर आस्था से खिलवाड़ कर बैठते हैं,ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें एक महिला हर की पौड़ी पर अपने कुत्ते को नहलाने को लेकर लोगों से भिड़ जाती है.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: May 2, 2026 2:14:47 PM IST



 Har Ki Pauri Dog Bath Controversy: हरिद्वार के सर्वानंद घाट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला गंगा घाट पर अपने पालतू कुत्ते को नहला रही है. वहां मौजूद पंडित और अन्य लोग उसे ऐसा करने से मना करते हैं, लेकिन महिला उनकी बात अनसुनी कर देती है और इसी बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है. उसके साथ मौजूद एक युवक बार-बार उसे शांत रहने और बहस न करने की सलाह देता नजर आता है.

बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सर्वानंद घाट की है. जब महिला कुत्ते को गंगा में स्नान करा रही थी, तभी वहां मौजूद लोगों ने धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए आपत्ति जताई. घाट पर मौजूद पुरोहितों ने भी इसे गलत बताते हुए रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

 गंगा सभा के सचिव ने जतायी नाराजगी

मामले को तुल परड़ता देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी और विरोध तेज हो गया. काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक चलती रही. महिला के साथ आया युवक उसे समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही. आखिरकार कुछ समय बाद महिला अपने कुत्ते के साथ वहां से चली गई.इस घटना पर गंगा सभा के सचिव उज्जवल पंडित ने भी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि लोग गंगा के प्रति आस्था तो दिखाते हैं, लेकिन नियमों और परंपराओं का पालन करने में लापरवाही बरतते हैं, जिससे ऐसी स्थिति पैदा होती है.

Advertisement