बीते दिनों इंटरनेट पर ग्रेटर नोएडा में मौजूद बेनेट विश्वविद्यालय से जुड़ा एक रैगिंग का मामला सामने आया था. जहां कई छात्राएं मिलकर अपनी जूनियर छात्रा संग गाली गलौच और मारपीट कर रही थी. जैसे ये वीडियो वायरल हुआ मामला आग की तरह फैल हो गया. फिर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन सभी छात्राओं पर जुर्माना लगाया और एक छात्रा को कॉलेज से रिस्टीकेट कर दिया. रिस्टीकेट के बाद उस छात्रा का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे बिल्कुल शर्म नहीं आ रही है. और वह हंस रही है. इस वीडियो ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया है.
क्या है वायरल वीडियो?
रैगिंग मामले में बेनेट यूनिवर्सिटी ने सख्त कार्रवाई की. सिद्धि नाम की एक लड़की को रैगिंग करने के आरोप में यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया है, जबकि उसके गैंग के साथियों को भारी जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया. इसके बाद का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धी रिस्टीकेट होने के बाद अपने हॉस्टल में सामान लेने आती है. फिर भी, सज़ा मिलने के बाद भी उसके चेहरे पर पछतावे या शर्म का कोई नामोनिशान नहीं है. इस वीडियो ने छात्रों और अभिभावकों के बीच भारी गुस्सा पैदा कर दिया है. रैगिंग करना अपराध माना जाता है, लेकिन इस छात्रा को देखकर लग रहा है उसे कोई पछतावा नहीं है.
Report: Ragging Turns Violent at Bennett University, Swift Action Follows
Greater Noida: What was supposed to be a place of learning turned into a scene of shock as a ragging incident at Bennett University exposed a disturbing side of campus life. A group of senior students… pic.twitter.com/s6gQWswxJ8
— MenToo (@MenTooSave) May 5, 2026
क्या बोले नेटिजंस?
इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ ने कहा कि इस लड़की को अपने जीवन में किसी भी गलती का पछतावा नहीं होगा. वहीं कुछ ने कहा कि बेशर्मी की हद पार है. इसके अलावा कुछ लोगों ने कहा कि गलती करने के बावजूद हंस रही है.
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: ट्रेन की छत पर चढ़ा नशेड़ी युवक, विट्ठलवाड़ी से कल्याण तक मचा हड़कंप, यात्री होते रहे परेशान
रैगिंग का भी वीडियो हुआ था वायरल
ग्रेटर नोएडा के बेनेट यूनिवर्सिटी में लड़कियों की गैंग जूनियर छात्रा की रैगिंग करती दिख रही हैं. साथ ही उसे बुरी तरह पीट रही हैं. थप्पड़ मार रही हैं, गालियां दे रही हैं आदि. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ छात्र संगठन ने उस लेडी गैंग पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की, जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की.
ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं द्वारा रैगिंग के नाम पर जूनियर छात्राओं के साथ मारपीट, अभद्र भाषा का प्रयोग तथा उनके परिवार की गरिमा और सम्मान पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक की तैयारी वाली बहने ठीक हैpic.twitter.com/rri5BlC7G4
— Nitish Kumar (@NitishK32492988) May 5, 2026