Jaipuria Mall Viral Video | Love Jihad: मंगलवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद ज़िले के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल में एक युवक एक युवती के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है. बता दें कि इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी. वहीं जांच में पता चला कि यह घटना जयपुरिया मॉल में हुई थी और इसमें शामिल युवक और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे. किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने युवती के साथ मारपीट की. पुलिस ने इंदिरापुरम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
हिरासत में आरोपी
आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है; आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इंदिरापुरम पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को रात करीब 8:00 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक युवक और युवती झगड़ते हुए दिखाई दे रहे थे. वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच की गई, जिसमें पता चला कि घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के जयपुरिया मॉल में हुई थी और इसमें शामिल युवक और युवती एक-दूसरे को जानते थे.
गाजियाबाद
इंदिरापुरम के मॉल में युवक ने युवती पर की थप्पड़ों की बौछार, हाथ में चाकू लिए था युवक। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। @dgpup @ghaziabadpolice pic.twitter.com/7FKxGqmV7w— Yadram Kumar (@yadraam) August 5, 2026
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में युवक को किसी विवाद को लेकर युवती के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. इस जानकारी के बाद, इंदिरापुरम थाने में उचित धाराओं के तहत तुरंत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. वायरल वीडियो में युवक युवती को बार-बार थप्पड़ मारता और एक तेज़ धार वाला चाकू पकड़े हुए दिखाई देता है. जब एक अन्य महिला बीच-बचाव करने की कोशिश करती है, तो युवक उसे धक्का देकर दूर कर देता है और उसे मामले में न पड़ने की चेतावनी देता है.
Wodaabe Tribe Wedding: पहले किसी और की पत्नी को ‘भगाओ’, फिर बनाओ दुल्हन! जानिए इस अनोखी परंपरा का सच